लाइव न्यूज़ :

बाइक सवारों ने रेलवे का क्रॉसिंग गेट खोलने को कहा, मना करने पर काट दिए गेटमैन के दोनों हाथ

By भाषा | Updated: September 17, 2018 17:16 IST

रेलवे का क्रॉसिंग गेट खोलने से मना करने पर अपराधियों ने गेटमैन के हाथ काटे

Open in App

नई दिल्ली, 17 सितंबरः उत्तरी दिल्ली के नरेला क्षेत्र में स्थित एक रेलवे फाटक पर तैनात कुंदन पाठक पर अपराधियों ने हमला करके उनके दोनों हाथ काट दिए। दरअसल अपराधियों ने क्रॉसिंग गेट खोलने को कहा था लेकिन ट्रेन आने की वजह से पाठक ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसपर गुस्साए बाइक सवार अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 28 वर्षीय पाठक के हाथ को फिर से जोड़ने के लिए शहर के एक अस्पताल में बड़ी सर्जरी की जा रही है। 

अधिकारियों ने बताया कि पाठक पर रविवार की देर रात हमला किया गया। उन्हें रोहिणी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पाठक के पैर और गर्दन पर भी गंभीर चोटें आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि पाठक नरेला और रथधाना के गेट संख्या 19 पर रविवार की रात तैनात थे। उसी दौरान तीन बाइक सवार उनके पास आए और लेवल क्रॉसिंग गेट को खोलने की मांग करने लगे। पाठक ने ऐसा करने से मना कर दिया क्योंकि 18101 मुरी एक्सप्रेस यहां से गुजरने वाली थी। 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घायल पाठक को पहले नॉर्दर्न रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल (उत्तरी रेलवे मध्य अस्पताल) ले जाया गया, जहां बहते खून को रोकने के लिए उन्हें प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराई गई। इसके बाद उन्हें रोहिणी के एक अस्पताल में भेज दिया गया। 

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और रेलवे के डॉक्टर अस्पताल में मौजूद हैं। रेलवे ने बताया, ' रेलवे उनके इलाज का सारा खर्च वहन कर रहा है, ताकि वह हमारे बीच वापस आ सकें।' इस संबंध में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ जीआरपी, उत्तर रेलवे, सोनीपत में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

टॅग्स :क्राइमभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई