लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के बाद शूटर्स ने कार में हथियार लहराते हुए इस तरह मनाया था जश्‍न, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: July 4, 2022 20:57 IST

वीडियो में अपराध के बाद शूटर्स अपने हथियारों के साथ जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार में पांच लोग सवार हैं और बैकग्राउंड में पंजाबी म्यूजिक भी बज रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअंकित सिरसा का फोन स्कैन किए जाने के बाद यह वीडियो सामने आयाशूटरों में सबसे कम उम्र का है अंकित सक्सेना, महज 18 वर्ष की है उम्रदिल्ली पुलिस ने रविवार को किया था अंकित को किया था गिरफ्तार

नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित रूप से हत्या में शामिल शूटर्स कार में बैठकर बंदूक लहराकर जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो हत्याकांड के ठीक बाद का बताया जा रहा है। यह वीडियो एक शूटर के फोन से शूट किया गया है। वीडियो में अपराध के बाद शूटर्स अपने हथियारों के साथ जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार में पांच लोग सवार हैं और पंजाबी म्यूजिक भी बज रहा है।  

दरअसल, शूटरों में सबसे कम उम्र के अंकित सिरसा का फोन स्कैन किए जाने के बाद यह वीडियो सामने आया है। वीडियो को उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया गया था, जिसे हटा लिया गया है। आपको बता दें कि 18 वर्षीय शूटर को कल रात दिल्ली के एक बस टर्मिनल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि वह सजायाफ्ता गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सदस्य है।

पुलिस ने उसे हत्या में "मुख्य शूटर" के रूप में वर्णित किया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि अंकित सिरसा कथित तौर पर गायक के सबसे करीब गए और उन पर छह गोलियां चलाईं। उसके सहयोगी सचिन विरमानी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से आठ ग्रेनेड, 9 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 3 पिस्तौल और एक असॉल्ट राइफल बरामद की गई है।

भारत और विदेशों में पंजाबी समुदायों के बीच लोकप्रिय संगीतकार सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब में उनकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने हत्या का मास्टरमाइंड होने की बात स्वीकार की है। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने एक फेसबुक पोस्ट में गायक की हत्या के आयोजन की जिम्मेदारी ली थी।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला