लाइव न्यूज़ :

Delhi Murder Crime Case: 18 वर्षीय धमेंद्र और 17 वर्षीय नाबालिग ने गर्दन पर चाकू से गोदकर शख्स की ले ली जान, ओखला के सलोरा पार्क बहस के बाद...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2024 11:55 IST

Delhi Murder Crime Case: पीसीआर कॉल शाम छह बजकर 22 मिनट पर ओखला औद्योगिक क्षेत्र के एक अस्पताल से मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देओखला फेज-2 के निवासी शिवम को घायल स्थिति में लाया गया है।ओखला के सलोरा पार्क में उसका झगड़ा हो गया था। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Delhi Murder Crime Case: राष्ट्रीय राजधानी में एक नाबालिग समेत दो लोगों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद एक लड़की को लेकर आपसी रंजिश हो सकती है, लेकिन इस संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र (18) और 17 वर्षीय एक किशोर के रूप में की है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम पांच बजकर 27 मिनट पर ओखला पुलिस थाने में एक लड़के के घायल होने के संबंध में दो पीसीआर कॉल आई थीं, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि एक अन्य पीसीआर कॉल शाम छह बजकर 22 मिनट पर ओखला औद्योगिक क्षेत्र के एक अस्पताल से मिली थी।

कहा गया कि जेजे कैंप, ओखला फेज-2 के निवासी शिवम को घायल स्थिति में लाया गया है और ओखला के सलोरा पार्क में उसका झगड़ा हो गया था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने कहा, ‘‘उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया और बाद में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शिवम बृहस्पतिवार की शाम लगभग पांच बजकर 10 मिनट पर धर्मेंद्र और एक लड़के के साथ सलोरा पार्क आया था। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ मिनट बाद, शिवम पार्क से बाहर आया तो उसकी गर्दन से खून बह रहा था।’’

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि नाबालिग ने शिवम की गर्दन पर चाकू मारा था। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया गया और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि नाबालिग भी पकड़ा जा चुका है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम