लाइव न्यूज़ :

लड़के की गर्लफ्रेंड को पुलिस ने शादी के लिए मनाने से किया इनकार, तो युवक ने पुलिस स्टेशन में की आत्मदाह की कोशिश

By अनुराग आनंद | Updated: March 14, 2021 08:55 IST

एक 20 वर्षीय युवक ने शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर शहर में एक पुलिस थाने के भीतर कथित रूप से आग लगाने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक की प्रेमिका नाबालिग है।यह घटना शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे नयापल्ली पुलिस स्टेशन में हुई।

भुवनेश्वर: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक दो फुट हाइट वाले व्यक्ति ने महिला पुलिस थाने जाकर गुहार लगाई कि वह अपनी शादी नहीं होने की वजह से काफी परेशान रहता है, ऐसे में पुलिस उसके लिए दुल्हन ढूंढने में मदद करे। अब ओडिशा के भुवनेश्वर से भी एक ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, यहां एक 20 वर्षीय युवक ने पुलिस थाने के अंदर ही कथित रूप से आत्मदाह की कोशिश की, जब वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए मनाने से इनकार कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, पूछताछ में युवक की पहचान भुवनेश्वर के गणपति नगर इलाके के निवासी अजय डोरा के रूप में हुई है। शुक्रवार को लगभग 8 बजे, वह नयापल्ली पुलिस स्टेशन गया और उसने यहां ऑन-ड्यूटी पुलिस के सामने एक हैरान करने वाली मांग की।

उसने यहां तैनात पुलिस वालों से कहा कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है, ऐसे में पुलिस शादी करने के लिए मनाने में उसकी मदद करे। 

अपने बैग से एक पेट्रोल से भरी बोतल निकालकर युवक खुद पर छिड़कने लगा-

जब पुलिस ने उसकी मांग को पूरा करने से इनकार कर दिया, तो उसने अपने बैग से एक पेट्रोल से भरी बोतल निकाली, उसे खोला और अपने शरीर पर छिड़कने लगा। जैसे ही उसने माचिस बाहर निकालने की कोशिश की, तो झट से पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आत्महत्या करने की कोशिश को नकाम करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

युवक एक नाबालिग लड़की से प्यार करता है: पुलिस

इस मामले में पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान हमें पता चला कि वह एक साल पहले अपने इलाके की नाबालिग लड़की (16) से प्यार करता था। लड़की ने कुछ महीने पहले उससे बात करना बंद कर दिया था। उसके माता-पिता ने उनके रिलेशनशिप का विरोध किया और उसे एक रिश्तेदार के घर राजस्थान भेज दिया। इसके बाद से ही लड़का परेशान था और वह पुलिस से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील कर रहा था। 

टॅग्स :ओड़िसाभुवनेश्वरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला