बीजद के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ने वाहन भीड़ पर चढ़ाया, भाजपा के 15 कार्यकर्ता और 7 पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Published: March 12, 2022 03:26 PM2022-03-12T15:26:52+5:302022-03-12T15:27:58+5:30
बीजद के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव के वाहन ने ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव के दौरान बीडीओ बानापुर के कार्यालय के बाहर जमा भीड़ को कथित तौर पर टक्कर मार दी।
भुवनेश्वर: ओडिशा के खुर्दा जिले के बानापुर में बीजद के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ने वाहन भीड़ पर चढ़ा दिया। इसे हादसे में सात पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 22 लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चिल्का के विधायक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जगदेव के वाहन ने ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव के दौरान बीडीओ बानापुर के कार्यालय के बाहर जमा भीड़ को कथित तौर पर टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में बानापुर पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक आरआर साहू सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एम्स, भुवनेश्वर ले जाया गया।
.@bjd_odisha Chilika MLA Prasant Jagdev brutally mows down public in Banpur. Women & Lady police officers injured. The arrogance of power of @Naveen_Odisha and his MLA's is clearly visible. #Odishapic.twitter.com/OxSdP7Tr3v
— Sumit Kumar Behera (@SumitOdisha) March 12, 2022
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ भाजपा के लगभग लगभग 15 कार्यकर्ता और सात पुलिस कर्मी घायल हो गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।” खुर्द के एसपी लेख चंद्र पाही ने बताया कि विधायक को पहले टांगी अस्पताल और बाद में उन्हें भुवनेश्वर ले जाया गया। जगदेव को पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया था।