लाइव न्यूज़ :

विदाई के समय दुल्हन इतना रोई की उसे दिल का दौरा पड़ा, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2021 16:52 IST

ओडिशाः अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना सोनपुर के जुलुंडा गांव में हुई. जहां मुरली साहू की बेटी रोजी की बलांगीर जिले के टेटलगांव निवासी बिसीकेसन के साथ शादी हो रही थी.

Open in App
ठळक मुद्देअचानक बेहोश हो गई और जमीन पर गिर पड़ी. लोगों ने किसी तरह दुल्हन को पानी छिड़ककर जगाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन होश में नहीं आई.डूंगुरिपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सोनपुरः ओडिशा के सोनपुर में एक शादी समारोह का माहौल मातम में बदल गया जब विदाई के समय दुल्हन इतना रोई की उसे दिल का दौरा पड़ गया.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना सोनपुर के जुलुंडा गांव में हुई. जहां मुरली साहू की बेटी रोजी की बलांगीर जिले के टेटलगांव निवासी बिसीकेसन के साथ शादी हो रही थी. जानकारी के मुताबिक, विदाई के दौरान दुल्हन लगातार रो रही थी, जिसके बाद वह अचानक बेहोश हो गई और जमीन पर गिर पड़ी.

मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों और बाकी के लोगों ने किसी तरह दुल्हन को पानी छिड़ककर जगाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन होश में नहीं आई. जिसके बाद उसे तुरंत डूंगुरिपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने महिला के शव को परिवार वालों को सौंप दिया. जुलुंडा गांव के एक निवासी ने बताया कि रोजी काफी तनाव में रहती थी क्योंकि कुछ महीने पहले ही रोजी ने अपने पिता को खो दिया था.रोजी के मामा और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर रोजी की शादी का आयोजन कराया था.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए