लाइव न्यूज़ :

Odisha ki khabar: पुजारी ने मंदिर परिसर में व्यक्ति को मार डाला, कहा- कोरोना महामारी खत्म करने के लिए मानव बलि दी

By भाषा | Updated: May 28, 2020 19:47 IST

ओडिशा के कटक में पुजारी ने एक शख्स की हत्या कर दी। पुजारी ने पुलिस के सामने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है। पूछताछ में कहा कि कोरोना वायरस खत्म करने के लिए उसने देवी मां को बलि दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराय ने बताया कि घटना नरसिंहपुर थाना क्षेत्र के बाहुड़ा गांव के ब्राह्मणी देवी मंदिर में बुधवर रात हुई।लोगों का कहना है कि ओझा का लंबे समय से गांव में आम के एक बाग को लेकर प्रधान के साथ विवाद चल रहा था।

भुवनेश्वरः ओडिशा के कटक जिले में 70 वर्षीय एक पुजारी ने मंदिर परिसर में 52 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद दावा किया उसने ‘‘ कोविड-19 वैश्विक महामारी खत्म करने के लिए मानव बलि दी है।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी संसार ओझा (70) ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर हत्या करने की बात स्वीकार की।

अथागढ़ पुलिस के सब डिविजनल आलोक रंजन राय ने कहा, ‘‘ ओझा ने दावा किया कि देवी ने उसके सपने में आकर उससे कहा था कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के अंत के लिए एक मनुष्य की बलि देनी होगी।’’ राय ने बताया कि घटना नरसिंहपुर थाना क्षेत्र के बाहुड़ा गांव के ब्राह्मणी देवी मंदिर में बुधवर रात हुई।

मृतक की पहचान 52 वर्षीय सरोज कुमार प्रधान के तौर पर हुई है। अन्य पुलिस अधिकारी आर. बी. पणिगढ़ी ने बताया कि स्थानीय लोगों का कहना है कि ओझा का लंबे समय से गांव में आम के एक बाग को लेकर प्रधान के साथ विवाद चल रहा था।

उन्होंने बताया कि हत्या का मकसद पता लगाने की कोशिश जारी है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी के दावों को नहीं मान रही है। हत्या के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फतेहपुर में पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में बुधवार की आधी रात अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। थरियांव थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘फरीदपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान शिवशंकर यादव (70) बुधवार की रात अपने घर के बाहर चारपाई सो रहे थे, तभी करीब बारह बजे के आस-पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।"

उन्होंने बताया, ‘‘गोली चलने की आवाज सुनकर घर के अंदर सो रहे परिजन बाहर निकले, तब उनका शव चारपाई पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।" एसएचओ ने बताया, "पूर्व ग्राम प्रधान के सीने में गोली लगने के दो निशान हैं। परिजन किसी से रंजिश होने से इनकार कर रहे हैं। इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाकोरोना वायरसहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए