लाइव न्यूज़ :

Odisha: पत्नी के सामने जिगड़ का टुकड़ा बना कातिल, बुजुर्ग मां को मार डाला

By धीरज मिश्रा | Updated: July 18, 2024 16:53 IST

Odisha: मां और बेटे का रिश्ता सबसे अटूट रिश्ता है। क्योंकि, यह एक ऐसा रिश्ता है जिसमें स्वार्थ नाम की कोई चीज नहीं होती है। लेकिन, एक बेटे ने मां बेटे के अटूट रिश्ते को कलंकित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनशेड़ी बेटे ने बुजुर्ग मां को मार डाला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार रोजाना नशा कर घर पहुंचता था आरोपी

Odisha: मां और बेटे का रिश्ता सबसे अटूट रिश्ता है। क्योंकि, यह एक ऐसा रिश्ता है जिसमें स्वार्थ नाम की कोई चीज नहीं होती है। लेकिन, एक बेटे ने मां बेटे के अटूट रिश्ते को कलंकित किया है। नशे की हालत में एक शख्स ने अपनी बुजुर्ग मां को मौत के घाट उतारा है। ताजा मामला, बालासोर से आई है। यहां पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

नशे का आदी था आरोपी

खबरों के अनुसार, सिमुलिया पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी, क्योंकि उसकी मां ने उसे खाने के लिए खाना देने से मना कर दिया था। इस पर उसे बहुत गुस्सा आया। बताया जा रहा है कि कांचपाड़ा पंचायत के अंतर्गत तालापाड़ा गांव का आरोपी अरुण मोहंती 34, मंगलवार रात करीब 10 बजे नशे की हालत में घर लौटा। उसकी मां 64 वर्षीय बसंती मोहंती ने उसे रात का खाना देने से मना कर दिया, क्योंकि वह अक्सर देर रात को नशे में घर आता था। उसने यह भी मांग की कि वह परिवार के भरण-पोषण के लिए पैसे दे, जिसके कारण दोनों में तीखी बहस हुई।

पत्नी की बात भी नहीं सुनी

मां-बेटे में हो रही बहस के बीच उसकी पत्नी कबिता आई। उसने उसे शांत कराने के लिए तमाम प्रयास किए, बावजूद, आरोपी अरुण गुस्से में रहा। गुस्से में आकर वह अपनी मां पर झपटा और कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया। कबिता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी सास को नहीं बचा पाई।

आरोपी का छोटा भाई अजय मोहंती उस रात बाद में घर लौटा तो उसने अपनी मां को मृत पाया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और अरुण को पकड़ लिया। अजय ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कबिता की शिकायत के आधार पर अरुण को गिरफ्तार कर लिया। अरुण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :ओड़िसाबालासोरेहत्याक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?