लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मंत्री नब किशोर दास की हत्या के आरोपी की होगी नार्को, पॉलीग्राफी जांच, अदालत ने दी अनुमति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2023 08:12 IST

आरोपी गोपाल दास के वकील हरिशंकर अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि झारसुगुडा में प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने इस मामले की जांच कर रही अपराध शाखा को बर्खास्त पुलिसकर्मी (आरोपी) की नार्को और पॉलीग्राफी जांच कराने की अनुमति दे दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की पिछले महीने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।अदालत ने बर्खास्त पुलिसकर्मी (आरोपी) की नार्को और पॉलीग्राफी जांच कराने की अनुमति दे दी है। 

भुवनेश्वरः ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की पिछले महीने गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पुलिसकर्मी की नार्को और पॉलीग्राफी जांच करायी जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ओडिशा के झारसुगुडा जिले की एक अदालत ने बुधवार को आरोपी गोपाल दास की पुलिस हिरासत की अवधि 13 फरवरी तक बढ़ा दी।

गोपाल दास के वकील हरिशंकर अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि झारसुगुडा में प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने इस मामले की जांच कर रही अपराध शाखा को बर्खास्त पुलिसकर्मी (आरोपी) की नार्को और पॉलीग्राफी जांच कराने की अनुमति दे दी है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोपाल दास अपने मकसद या मंत्री की हत्या से पहले की घटनाओं के क्रम के बारे में पूछताछ के दौरान बहुत सहयोग नहीं कर रहा। पूछताछ के दौरान, बर्खास्त पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया कि उसने मंत्री को गोली मार दी क्योंकि जिस तरह से पुलिस अधिकारी मंत्री के पीछे झुका करते थे, उसे पसंद नहीं था।  वह क्षेत्र में माहौल को खराब कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक बर्खास्त पुलिस अधिकारी महीनों से मंत्री की हत्या करने के बारे में सोच रहा था।

उधर, भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदीप पुरोहित ने आरोप लगाया कि यह मामला बीजू जनता दल के भीतर की लड़ाई से जुड़ा था और नबा दास सत्ताधारी पार्टी के उन लोगों में से थे जो मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को सफल बनाने की कोशिश कर रहे थे।

टॅग्स :ओड़िसाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी