लाइव न्यूज़ :

सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में ओडिशा बंद, जनजीवन प्रभावित

By IANS | Updated: January 24, 2018 17:31 IST

प्रदर्शनकारियों ने नाबालिग लड़की के साथ सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग को लेकर बेंगलुरु-तिनसुखिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सम्बलपुर-पुरी और सम्बलपुर-रायगड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन समेत कई ट्रेनों को रोका।

Open in App

ओडिशा में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बंद के आह्वान की वजह से बुधवार को राज्य में कई जगहों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। बस, ऑटो रिक्शा और अन्य वाहन सड़कों से नदारद हैं। प्रदर्शनकारियों ने नाबालिग लड़की के साथ सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग को लेकर बेंगलुरु-तिनसुखिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सम्बलपुर-पुरी और सम्बलपुर-रायगड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन समेत कई ट्रेनों को रोका।विभिन्न रेलवे और बस स्टेशनों पर यात्री फंसे रहे। दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बंद रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर सड़क बाधित कर दिया। सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। नक्सलियों ने भी बंद का समर्थन किया है। प्रदर्शनकारी इस मामले में सीबीआई जांच और पीड़िता के परिजनों के लिए उचित सहायता राशि की मांग कर रहे हैं। कोरापुट जिले की सोरिसापदार गांव की पीड़िता ने सोमवार को अपने घर में फांसी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रसाद हरिचरण ने कहा, "मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, जो कि राज्य के गृह मंत्री भी हैं, को नाबालिग लड़की को न्याय दिलाने में असफल रहने पर नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। दोषियों को भी पकड़ा जाना चाहिए।"भारतीय जनता पार्टी के महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि राज्य सरकार लड़की की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार है और सीबीआई की जांच से ही मामले के पीछे की सच्चाई का पता चलेगा।कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा के साथ पिछले वर्ष 10 अक्टूबर को कथित रूप से कुछ सुरक्षाकर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने हालांकि इस बात से इनकार किया था कि लड़की से दुष्कर्म किया गया है। बंद पर प्रतिक्रिया देते हुए सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के प्रवक्ता प्रताप देब ने कहा कि विपक्षी पार्टियां मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही हैं। देब ने कहा, "राज्य सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन, विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है।" 

टॅग्स :क्राइमओड़िसारेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा