लाइव न्यूज़ :

Odisha: रातभर स्कूल में बंद रही छोटी बच्ची, खिड़की से निकलने की कोशिश में लोहे की रॉड में फंसा सिर; प्रधानाध्यापक निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2025 10:47 IST

Odisha: इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने प्रधानाध्यापक गौराहरी महंता को निलंबित कर दिया और जांच शुरू कर दी।

Open in App

Odisha:  ओडिशा के क्योंझर जिले में एक सरकारी स्कूल की खिड़की की ग्रिल में फंसी आठ साल की एक लड़की को शुक्रवार को ग्रामीणों ने बचाया। लड़की रातभर कक्षा में बंद रही। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना क्योंझर जिले के बनस्पाल ब्लॉक स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल में हुई। कक्षा दूसरी की छात्रा ज्योत्सना देहुरी (8) उस समय सोई हुई थी जब वह स्कूल में बंद रह गई।

छात्रा के परिवार के सदस्यों के अनुसार, लड़की स्कूल से बृहस्पतिवार को घर नहीं लौटी थी, जिसके बाद परिवार ने रातभर उसकी तलाश की। शुक्रवार सुबह, कुछ ग्रामीणों के साथ वे स्कूल गए और पाया कि लड़की का सिर खिड़की की ग्रिल में फंसा था। ग्रामीणों ने लड़की को बचाया और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

लड़की की हालत अब स्थिर है। चूंकि कक्षा का दरवाजा बाहर से बंद था, इसलिए उसे रात कक्षा में ही बितानी पड़ी और वहां से निकलने की कोशिश करते समय उसका सिर ग्रिल में फंस गया। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने प्रधानाध्यापक गौराहरी महंता को निलंबित कर दिया और जांच शुरू कर दी।

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पता चला कि कक्षा आठ के कुछ बच्चों को शाम चार बजे स्कूल बंद करने के लिए कहा गया था। 

टॅग्स :ओड़िसाSchool EducationSchool Education Department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्टबिहार फर्जी नियुक्तः 2006 से 2015 के बीच दस्तावेजों की जांच, कुल 2953 शिक्षकों को आरोपी बनाया, जा सकते जेल,  वेतन और मानदेय में 1400 करोड़ रुपये खर्च?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने