लाइव न्यूज़ :

Nuh Encounter: पुलिस मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, दिल्ली-हरियाणा पुलिस ने किया ज्वाइंट ऑपरेशन

By अंजली चौहान | Updated: April 30, 2024 10:02 IST

Nuh Encounter: निशानेबाजों में से एक को पैर में गोली लगी थी और वर्तमान में नूंह के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उसका इलाज चल रहा है।

Open in App

Nuh Encounter:हरियाणा के नूंह में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर एक ज्वाइंट ऑपरेशन में दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार दोनों शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं जिन्हें एनकाउंटर के दौरान धर दबौचा गया। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि शूटरों को नूंह सदर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में पल्ला गांव से पकड़ा गया।

गौरतलब है कि मुठभेड़ में गुरुग्राम स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), नूंह पुलिस और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम शामिल थी।

शूटरों पर कई मामले दर्ज 

पुलिस के अनुसार, एक शूटर के पैर में गोली लगी है और वर्तमान में उसका नूंह के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज चल रहा है। इसके अलावा, पुलिस ने खुलासा किया कि शूटर रोहतक में एक आपराधिक मामले में वांछित था।

कौन हैं लॉरेंस बिश्नोई?

लॉरेंस बिश्नोई एक खूंखार गैंगस्टर है जिसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह वर्तमान में विभिन्न अपराधों के लिए जेल में है। वह अपराधी जो हत्या और रंगदारी जैसे अपराधों में शामिल रहा है। बिश्नोई पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड है।

वहीं, हाल ही में एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग की घटना हुई जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस के भाई ने ली। लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में वांछित था। अनमोल बिश्नोई ने कुछ घंटों बाद सलमान खान के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। अनमोल बिश्नोई कथित तौर पर कनाडा में रह रहा है और अमेरिका और अन्य देशों की यात्रा करता रहता है।

गौरतलब है कि नवंबर 2022 से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार की धमकियों के बाद सलमान की सुरक्षा का स्तर बढ़ाकर वाई-प्लस कर दिया गया है।

टॅग्स :नूँहहरियाणादिल्ली पुलिसएनकाउंटरHaryana Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी