लाइव न्यूज़ :

अब यूपी के लखीमपुर खीरी में अल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ वारंट जारी

By रुस्तम राणा | Updated: July 9, 2022 17:03 IST

लखीमपुर खीरी कोर्ट ने जुबैर को 11 जुलाई को पेश होने के लिए तलब किया है। लखीमपुर खीरी मामला पिछले साल सितंबर में अदालत के निर्देश पर दायर किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देलखीमपुर खीरी कोर्ट ने जुबैर को 11 जुलाई को पेश होने के लिए तलब कियाएक साल पहले 153 ए के तहत दर्ज मामले में जुबैर के खिलाफ वारंट हुआ जारीमोहम्मदी थाने में पिछले साल दो गुटों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप

लखनऊ: अल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ अब यूपी के लखीमपुर खीरी में वारंट जारी किया गया है। जुबैर के खिलाफ यूपी के सीतापुर में ही एक मामला पहले से ही दर्ज है, जिस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पांच दिनों की अंतरिम जमानत दी है। अल्ट न्यूज के को-फाउंडर पर मोहम्मदी थाने में पिछले साल दो गुटों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप है।

लखीमपुर खीरी कोर्ट ने जुबैर को 11 जुलाई को पेश होने के लिए तलब किया है। लखीमपुर खीरी मामला पिछले साल सितंबर में अदालत के निर्देश पर दायर किया गया था। लखीमपुर खीरी पुलिस ने मोहम्‍मद जुबैर को एक साल पहले 153 ए के तहत दर्ज मामले में वारंट बी तामील कराया है। एसीजेएम कोर्ट से जारी वारंट शुक्रवार को मोहम्मदी पुलिस ने सीतापुर जिला कारागार पहुंच कर तामील कराया है।

इस मामले में लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कहा कि "लखीमपुर खीरी अदालत ने 11 जुलाई को जुबैर को अदालत में तलब किया है।" उन्होंने कहा कि जुबैर को अदालत में पेश करना जेल अधिकारियों की जिम्मेदारी है। पुलिस के मुताबिक, आशीष कुमार कटियार नाम के शख्स ने जुबैर पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए ट्विटर पर झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। 

बता दें कि जुबैर को दो दिन पहले दिल्ली से सीतापुर लाया गया था, जहां पिछले सप्ताह दर्ज एक अलग मामले में उसे जेल में बंद कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने जुबैर को सीतापुर की एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसने उसे सीतापुर मामले में छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

संपर्क करने पर सीतापुर जेल अधीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि सीतापुर पुलिस ने शुक्रवार सुबह जुबैर को हिरासत में ले लिया। “कुछ घंटों बाद, सीतापुर पुलिस जुबैर को वापस जेल ले आई। अदालत के निर्देश के बाद जुबैर को सीतापुर मामले में जमानत दे दी गई है। अब, दो वारंट - एक दिल्ली और लखीमपुर खीरी जुबैर के खिलाफ लंबित हैं।

टॅग्स :मोहम्मद जुबैरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी