लाइव न्यूज़ :

अब फतेहपुर में रेप पीड़िता को उन्नाव जैसा हश्र करने की मिली धमकी, 16 वर्षीय दलित लड़की के साथ 4 लोगों ने किया है रेप

By भाषा | Updated: December 11, 2019 18:02 IST

जाफरगंज के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) श्रीपाल यादव ने बताया कि गाजीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी प्रदीप को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसामूहिक दुष्कर्म की शिकार नाबालिग लड़की के पिता ने कहा कि जेल भेजा गया और फरार तीन आरोपी भी उसके गांव के हैं।उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में हाल ही में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित एक लड़की को जिंदा जला दिया गया था।

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग लड़की ने पुलिस से शिकायत की है कि आरोपियों के परिजन उसे 'उन्नाव जैसा हश्र' करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 20-25 दिन पहले गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय एक दलित किशोरी का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ गांव के ही चार युवकों ने दुष्कर्म किया था।

उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है, बाकी तीन आरोपी अभी फरार हैं। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता अपने पूरे परिवार के साथ अपर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची और शिकायत की कि आरोपियों के परिजन मामले में सुलह न करने पर जान से मारने और उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म की शिकार लड़की जैसा हश्र करने की धमकी दे रहे हैं।

जाफरगंज के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) श्रीपाल यादव ने बताया कि गाजीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी प्रदीप को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इसके अलावा उनके खिलाफ अदालत में कुर्की का आदेश प्राप्त करने का भी आवेदन दिया गया है।

उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों के मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने और धमकी दिए जाने की शिकायत करने की पुष्टि की। यादव ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। यदि शिकायत में उल्लिखित तथ्यों की पुष्टि होती है तो धमकी दिए जाने का एक और मामला दर्ज किया जाएगा। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार नाबालिग लड़की के पिता ने कहा कि जेल भेजा गया और फरार तीन आरोपी भी उसके गांव के हैं जिनके परिजन पैसा लेकर सुलह करने का दबाव बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों के परिजन सुलह न करने पर लड़की और हमें उन्नाव घटना की तरह जलाकर मार डालने की धमकी दे रहे हैं।’’ गौरतलब है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में हाल ही में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित एक लड़की को जिंदा जला दिया गया था। बाद में, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। पुलिस इस मामले के सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपउत्तर प्रदेशरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?