लाइव न्यूज़ :

North-East Delhi building collapse: इमारत ढहने से जींस कारखाने के दो कर्मचारियों की मौत, एक घायल, देर रात 2.16 बजे दो मंजिला इमारत गिरी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2024 11:42 IST

North-East Delhi building collapse: भवन की पहली मंजिल खाली थी और भूतल पर जींस का कपड़ा काटने का काम हो रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमलबे में दबे तीन कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया।मृतकों की पहचान अरशद (30) और तौहीद (20) के रूप में की गई है।

North-East Delhi building collapse: उत्तर-पूर्व दिल्ली के वेलकम इलाके में एक इमारत ढह जाने से एक जींस कारखाने के दो कर्मचारियों की मौत हो गई, और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जींस कारखाने के तीनों कर्मचारी दो मंजिला इमारत के भूतल पर काम कर रहे थे। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) जॉय टिर्की ने बताया, ‘‘देर रात 2.16 बजे दो मंजिला इमारत के गिर जाने की सूचना मिली। यह एक पुरानी इमारत थी।’’ उन्होंने कहा कि इस भवन की पहली मंजिल खाली थी और भूतल पर जींस का कपड़ा काटने का काम हो रहा था।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘मलबे में दबे तीन कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया।’’ मृतकों की पहचान अरशद (30) और तौहीद (20) के रूप में की गई है। घायल रेहान (22) का इलाज जीटीबी अस्पताल में किया जा रहा है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के गीता कॉलोनी के स्टेशन अधिकारी अनूप सिंह ने कहा कि घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान के लिए दमकल विभाग की चार गाड़िया भेजी गई हैं। उन्होंने कहा, ''जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो हमने देखा कि वहां एक इमारत ढह गई, जिसमें कुछ लोग दब गए हैं। हमने तीन लोगों को वहां से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।’’

कबीर नगर के पार्षद हाजी जरीफ ने कहा कि वह घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की गाड़ियां और दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने राहत-बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि इमारत ढहने से वहां तीन लोग फंस गए थे। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता शोएब जमुई ने सुबह घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा, ''हम इस घटना पर राजनीति नहीं करना चाहते। लेकिन इस घटना में लोगों की मृत्यु हुई है और इसलिए इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।'' पुलिस ने बताया कि इमारत के मालिक की पहचान शाहिद के रूप में हुई है और उसका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने