लाइव न्यूज़ :

North 24 Parganas: बच्चा चोर होने के संदेह में यात्रियों ने लोकल ट्रेन में महिला की पिटाई की, रेलवे पुलिस कर्मियों ने भीड़ से बचाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2024 21:23 IST

यात्री ने बताया कि महिला से बच्चे के साथ उसके रिश्ते के बारे में पूछा तो वह सही तरीके से जवाब नहीं दे पाई इसीलिए यात्रियों को संदेह हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देजीआरपी कर्मी अब भी आरोपों की जांच कर रहे हैं और उसे दमदम स्थित उसके घर ले गए हैं।यात्रियों ने महिला की पिटाई कर दी तथा 15 मिनट तक रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। जीआरपी ने महिला को बचाने के लिए लाठी-चार्ज किया। 

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिराटी रेलवे स्टेशन पर बच्चा चोर होने के संदेह में यात्रियों ने एक लोकल ट्रेन में महिला की पिटाई कर दी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यह जानकारी दी। जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि महिला को रेलवे पुलिस कर्मियों ने भीड़ से बचाया। यात्रियों का आरोप है कि महिला ने बच्चा चोरी किया था। अधिकारी ने बताया कि महिला ने दावा किया कि बच्चा उसी का है और वह मूलरूप से पड़ोसी राज्य की निवासी है तथा फिलहाल उत्तर 24 परगना जिले के दमदम इलाके में रह रही है। अधिकारी ने बताया कि बच्चा महिला के साथ सहज लग रहा था, लेकिन जीआरपी कर्मी अब भी आरोपों की जांच कर रहे हैं और उसे दमदम स्थित उसके घर ले गए हैं।

एक यात्री ने बताया कि जब उन्होंने महिला से बच्चे के साथ उसके रिश्ते के बारे में पूछा तो वह सही तरीके से जवाब नहीं दे पाई इसीलिए यात्रियों को संदेह हुआ। जब महिला द्वारा बच्चे को चुराए जाने की खबर फैली तो यात्रियों ने महिला की पिटाई कर दी तथा 15 मिनट तक रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। जीआरपी ने महिला को बचाने के लिए लाठी-चार्ज किया। 

टॅग्स :भारतीय रेलRPFपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला