लाइव न्यूज़ :

North 24 Parganas Crime News: परिवार के चार सदस्यों के क्षत-विक्षत शव अपार्टमेंट के अंदर मिले, पति, पत्नी, 17 साल की बेटी और आठ वर्षीय बेटे, सभी शव अलग-अलग जगहों पर थे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2023 11:39 IST

North 24 Parganas Crime News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक ही परिवार के चार लोगों के क्षत-विक्षत शव उनके फ्लैट में पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देचार सदस्यों के क्षत-विक्षत शव उनके अपार्टमेंट के अंदर पाए गए।बृंदाबन कर्माकर पर अपनी जान लेने से पहले अपने परिवार को जहर देने का संदेह है। अपार्टमेंट से गंध आने की शिकायत करने के बाद पुलिस को खरदाह स्थित घर पर बुलाया गया।

North 24 Parganas Crime News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस ने कहा कि रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक परिवार के चार सदस्यों के क्षत-विक्षत शव उनके अपार्टमेंट के अंदर पाए गए।

पुलिस को 52 वर्षीय बृंदाबन कर्माकर पर अपनी जान लेने से पहले अपने परिवार को जहर देने का संदेह है। पड़ोसियों द्वारा अपार्टमेंट से गंध आने की शिकायत करने के बाद पुलिस को खरदाह स्थित घर पर बुलाया गया। जब उन्होंने जबरदस्ती दरवाजा खोला तो चारों शवों की खोज की गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कपड़ा व्यापारी बृंदाबन कर्माकर (52), उनकी पत्नी देवाश्री कर्माकर और दोनों की बेटी देबलीना (17) और आठ वर्षीय बेटे उत्साह के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि शव रविवार को खरदह इलाके में एम. एस. मुखर्जी रोड पर एक बंद अपार्टमेंट में पाया गया।

पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति ने अपने परिवार के सदस्यों को पहले जहर देकर मार डाला और बाद में आत्महत्या कर लिया। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति का शव छत से लटका पाया गया, जबकि तीन अन्य शव फ्लैट में अलग-अलग जगहों पर थे। उन्होंने कहा कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें व्यक्ति ने दावा किया कि उसकी पत्नी का विवाहेतर संबंध था।

वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सका, इसलिए उसने यह कदम उठाया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने अपार्टमेंट से दुर्गंध आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि दरवाजा भीतर से बंद था, इसलिए इसे तोड़ना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और आगे की जांच जारी है।

मुंबई: सूटकेस में मिला महिला का शव

मध्य मुंबई के कुर्ला इलाके में एक सूटकेस से महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 12.30 बजे शांति नगर में सीएसटी रोड पर एक सूटकेस के लावारिस पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसकी जांच करने पर शव बरामद हुआ।

शांति नगर में मेट्रो परियोजना का काम चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस के अंदर महिला के शव को बरामद किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एक अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारी के मुताबिक, कुर्ला पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारे की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा