लाइव न्यूज़ :

Viral Video: पहले किया चाकू से हमला फिर बाइक से बांधकर घसीटा, नोएडा में शख्स के साथ बदमाशों की बर्बरता

By अंजली चौहान | Updated: January 21, 2024 12:08 IST

नोएडा में, एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल से बांधकर सड़कों पर घसीटे जाने से पहले कई बार चाकू से वार किया गया। घटना के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

Viral Video: नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां आपसी रंजिश खूनी विवाद में बदल गई। पुलिस के मुताबिक, कुछ आरोपियों ने एक शख्स को चाकू मार कर उसे बाइक से बांध कर घसीटा जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। इस खौफनाक वारदात का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें देखा जा सकता है कि दो लोग एक शख्स को बाइक से बांधकर घसीट रहे हैं। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम हसन है और  चार साल पहले आरोपी अनुज के पिता से हसन का विवाद हो गया था। हाल ही में पिछली बातों को लेकर दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया जिससे मामला देखते ही देखते इस हद तक बढ़ गया कि आरोपी ने बदला लेने के इरादे से पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हसन के घायल हो गया और वहीं बेहोश हो गया जिसके बाद आरोपी ने अपने साथ बाइक पर मौजूद दूसरे शख्स के साथ मिलकर उसे बाइक से बांधा और कुछ दूर तक घसीटा। 

पीड़ित गंभीर रूप से घायल

घटना के सामने आने के बाद स्थानयी लोगों का दावा है कि पीड़ित वारदात के समय ही मौत हो गई। हालांकि, पुलिस के अनुसार, शख्स गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। 

आरोपी गिरफ्तार 

गौरतलब है कि रविवार सुबह पुलिस और आरोपियों में मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तारी अभियान के दौरान टकराव हुआ, जिसके कारण पुलिस को आत्मरक्षा में गोलीबारी करनी पड़ी। घटना में दो आरोपी घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है।

टॅग्स :नॉएडावायरल वीडियोNoida Policeनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी