लाइव न्यूज़ :

नोएडा: युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में दो उप- निरीक्षक लाइन हाजिर

By भाषा | Updated: June 12, 2020 04:21 IST

सेक्टर 39 पुलिस नोएडा एक्सप्रेसवे पर जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक बदमाश आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने रुकने के बजाय पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस आयुक्त ने दबंगों के साथ मिलकर एक युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में दो उप- निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उप-निरीक्षक महावीर खटाना तथा पलटू राम एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं।

नोएडा: गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त ने दबंगों के साथ मिलकर एक युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में दो उप- निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उप-निरीक्षक महावीर खटाना तथा पलटू राम एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस आयुक्त आलोक कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। इस बीच जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों को पुलिस की गोलियां लगी हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस नोएडा एक्सप्रेसवे पर जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक बदमाश आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने रुकने के बजाय पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाई।

बदमाश की पहचान संजीव खड़खड़ी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उसके ऊपर लूटपाट, हत्या, हत्या के प्रयास के 18 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने सेक्टर 8 के पास मुठभेड़ के दौरान इमरान नामक एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके ऊपर लूटपाट के 14 से ज्यादा मुकदमे नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली में दर्ज हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?