लाइव न्यूज़ :

Watch: टाइल्स लगाने वाले मिस्त्री का शख्स पर था 2.68 लाख रुपए का बकाया, नहीं दिए पैसे तो मर्सिडीज में लगा दी आग

By आजाद खान | Updated: September 14, 2022 16:11 IST

एक शख्स का मर्सिडीज कार के मालिक पर करीब 2.68 लाख रुपए बकाया था। ऐसे में पैसे नहीं देने और वापस लौटाने पर गुस्सा होकर शख्स ने उसकी मर्सिडीज में आग लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपैसे नहीं मिलने पर एक शख्स द्वारा मर्सिडीज कार में आग लगा देने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है लाखों का बकाया होने पर शख्स ने कार के मालिक की गाड़ी में ही आग लगा दी। पुलिस अब मामले में सीसीटीवी कैमरे के सहारे ही इस घटना की जांच कर रही है।

Viral Video:उत्तर प्रदेश के नोएडा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स द्वारा मर्सिडीज कार में आग लगा देने का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेग भी मिला है जिसमें आरोपी को कार में आग लगाते हुए देखा जा रहा है। 

इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है आरोपी को पैसे नहीं मिलने पर उसने जिसके यहां काम किया था उसकी ही मर्सिडीज कार को आग लगा दी है। ऐसे में इस वीडियो को खूब शेयर भी किया जा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स भी दे रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

32 सेकंड के इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स बाइक पर आता है और उसे कार से कुछ दूर आगे खड़ा कर देता है। इसके बाद आरोपी बाइक पर बंधे पेट्रोल के केन को खोलता है और उसे छिड़क कर आग लगा देता है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि आरोपी घटना को अन्जाम देने के बाद बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो जाता है। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर इस घटना की जांच कर रही है। यह मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर गांव का है। 

क्या आरोप है

इस घटना को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि आरोपी रणवीर ने एक शख्स के यहां टाइल्स लगाने का काम किया था। ऐसे में रणवीर का उस शख्स पर करीब 2.68 लाख रुपए बकाया था। जब कभी भी रणवीर उससे पैसे मांगता था, वह उसे माना कर देता था। बताया जा रहा है कि इस बात से गुस्सा होकर रणवीर ने शख्स की मर्सिडीज कार में आग लगा दी है। जानकारी के अनुसार, रणवीर मूल रूप से बिहार का निवासी है जो ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर गांव में रहता है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?