लाइव न्यूज़ :

Noida News: दोस्त से मिलने गई गई लड़की का हुआ झगड़ा, लड़के ने इमारत से दिया धक्का; पिता ने दर्ज कराई FIR

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2025 11:39 IST

Noida News: वह आंबेडकर नगर के रहने वाला है और उसकी बेटी नेहा प्रजापति एनआईएमटी कॉलेज से फिजियोथैरेपी पाठ्यक्रम की अंतिम वर्ष की छात्रा है।

Open in App

Noida News: नोएडा थाना ईकोटेक-3 में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक युवक ने उसकी बेटी से मारपीट करके उसे पहली मंजिल से धक्का दे दिया। पिता ने कहा कि इस घटना में बेटी को गंभीर चोट आई है और एक अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को जयप्रकाश नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया गया है कि वह आंबेडकर नगर के रहने वाला है और उसकी बेटी नेहा प्रजापति एनआईएमटी कॉलेज से फिजियोथैरेपी पाठ्यक्रम की अंतिम वर्ष की छात्रा है।

रिपोर्ट में जयप्रकाश ने बताया कि 29 जुलाई की रात 8 बजे के आसपास वह अपने परिचित शोएब से मिलने के लिए नसीम अपार्टमेंट हल्द्वानी गांव गई। जयप्रकाश ने कहा कि उसकी बेटी नेहा के मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया, जिसको लेकर शोएब और नेहा के बीच झगड़ा हुआ।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि शोएब ने नेहा की पिटाई की और इमारत की पहली मंजिल से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसे उपचार के लिए शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि शोएब ने उसकी बेटी को जान से मारने की कोशिश की। पुलिस शिकायत दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :नोएडा समाचारNoida Policeनॉएडामहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला