लाइव न्यूज़ :

नोएडाः छह मोबाइल फोन और चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद, दो लुटेरे अरेस्ट, अन्य की तलाश जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2021 21:26 IST

सेक्टर-24 के थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने गिझौड़ गांव के पास से आकाश तथा आदित्य नामक दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए छह मोबाइल फोन और चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं।पुलिस को बताया कि वे लोग अब तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लूटपाट और चोरी की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। कुछ साथियों के बारे में भी पुलिस को पता चला है जिनकी तलाश की जा रही है। 

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में नोएडा के सेक्टर-24 से दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए छह मोबाइल फोन और छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

 

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सेक्टर-24 के थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने गिझौड़ गांव के पास से आकाश तथा आदित्य नामक दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए छह मोबाइल फोन और चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

उनके अनुसार, पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे लोग अब तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लूटपाट और चोरी की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस इनके पास बरामद मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल के मालिकों का पता लगा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उनके कुछ साथियों के बारे में भी पुलिस को पता चला है जिनकी तलाश की जा रही है। 

गौतमबुद्ध नगर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता अभिनेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 54 के पास बुधवार की रात को तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक की पहचान अखिलेश दास के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक अन्य सड़क हादसे में थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के पास मंगलवार को 32 वर्ष का पप्पू नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?