लाइव न्यूज़ :

नोएडाः महिला की पिटाई और गालीबाज श्रीकांत त्यागी जेल से छूटा, ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी पहुंचा, समुदाय को धन्यवाद दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2022 21:19 IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा का मामला है। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘उसे (बृहस्पतिवार की) शाम को कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रिहा किया गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा सेक्टर 93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में अपने घर पहुंचा।कुर्ता-पायजामा और काली सदरी पहने 34 वर्षीय त्यागी शाम करीब साढ़े छह बजे जेल से निकला।परिवार ने मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए त्यागी समुदाय को धन्यवाद दिया।

नोएडाः नोएडा की एक सोसायटी में महिला की पिटाई करने के आरोप में जेल में बंद राजनेता श्रीकांत त्यागी बृहस्पतिवार को रिहा हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि नौ अगस्त से ग्रेटर नोएडा में स्थित लक्सर जेल में बंद श्रीकांत को कुछ ही दिन पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जमानत दी, जिसके बाद रिहा किया गया है।

 

जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘उसे (बृहस्पतिवार की) शाम को कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रिहा किया गया।’’ सफेद कुर्ता-पायजामा और काली सदरी पहने 34 वर्षीय त्यागी शाम करीब साढ़े छह बजे जेल से निकला और नोएडा सेक्टर 93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में अपने घर पहुंचा।

परिवार ने मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए त्यागी समुदाय को धन्यवाद दिया। समुदाय के सदस्यों ने त्यागी के समर्थन में पंचायत की थी और अगस्त में उनकी गिरफ्तारी के बाद सोसायटी के बाहर प्रदर्शन करके उनकी रिहाई तथा उनके खिलाफ लागू गुंडा कानून को वापस लेने की मांग की थी।

उनकी पत्नी अनु त्यागी ने कहा, ‘‘हम बहुत खुश हैं और उनके स्वागत में घर में मिठाइयां मंगवायी हैं। हम पूरे उत्साह से दीपावली मनाएंगे।’’ त्यागी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को जमानत दी। न्यायमूर्ति सुरेन्द्र सिंह ने गुंडा कानून में त्यागी को जमानत दी। राजनेता के वकील ने जमानत अर्जी के पक्ष में दलील दिया था कि ‘राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण उन्हें फर्जी मामले में फंसाया गया है।’’

न्यायमूर्ति सिंह ने कहा, ‘‘मुकदमे के तथ्यों और परिस्थितियों, आरोपों की प्रकृति और अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, लेकिन मामले के गुण-दोष पर टिप्पणी किए बगैर, इस अदालत का विचार है कि आवेदक जमानत पाने योग्य है।’’ राजनीति में सक्रिय और सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े होने का दावा करने वावा त्यागी नोएडा सेक्टर 93बी में स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में एक महिला से हाथापाई कर रहे था। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाNoida Authorityउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?