लाइव न्यूज़ :

नोएडा: देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक अरेस्ट, 12 युवती मुक्त, 14 ग्राहक हिरासत में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2021 21:43 IST

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस ने सेक्टर-51 स्थित गेस्ट हाउस पर सोमवार की देर रात को छापा मारा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने गेस्ट हाउस के संचालक रमेश तथा संचालिका मोनिका को गिरफ्तार किया। मौके से 14 ग्राहक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

नोएडाः जनपद गौतमबद्ध नगर के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने सेक्टर-51 के बी-ब्लॉक में स्थित एक गेस्ट हाउस पर छापा मारकर वहां चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया और इसके संचालकों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने मौके से 12 युवतियों को मुक्त कराया तथा 14 ग्राहकों को हिरासत में लिया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस ने सेक्टर-51 स्थित गेस्ट हाउस पर सोमवार की देर रात को छापा मारा। उन्होंने बताया कि यहां से पुलिस ने गेस्ट हाउस के संचालक रमेश तथा संचालिका मोनिका को गिरफ्तार किया।

सिंह ने बताया कि मौके से 14 ग्राहक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उक्त गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि रमेश तथा मोनिका का सेक्टर-18 में स्पा है।

लॉकडाउन के दौरान स्पा बंद हो गया। ये लोग अपने ग्राहकों से ऑनलाइन बुकिंग करके सेक्टर-50 स्थित गेस्ट हाउस में देह व्यापार का अड्डा चला रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि यहां पर कई सफेदपोश लोगों का आना जाना है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज