लाइव न्यूज़ :

Noida Police Fraud: बचके रहना रे बाबा!, घर बैठे शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश करो और लाखों-करोड़ों कमाओ, महिला को लालच देकर 5000000 ठगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2024 10:53 IST

Noida Police Fraud: महिला ने बताया कि ग्रुप में प्रतिदिन शेयर बाजार, आईपीओ को लेकर जानकारी दी जाती थी और इस दौरान कथित आरोपियों ने उनसे व्यक्तिगत बात करना शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक पर शेयर बाजार का एक विज्ञापन देखा था। क्लिक किया तो व्हॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया।मार्केटिंग और ऑनलाइन ट्रेडिंग करके लाखों रुपये कमाने की बात कही गई थी।

Noida Police Fraud: साइबर अपराधियों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली एक महिला को घर बैठे शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश करके लाखों रुपये कमाने का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। घटना की रिपोर्ट साइबर अपराध थाने में दर्ज कराई गई है। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) विवेक रंजन राय के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में एकता चैतन्य ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने फेसबुक पर शेयर बाजार का एक विज्ञापन देखा था। शिकायत के अनुसार जब उन्होंने इस पर क्लिक किया तो उन्हें एक व्हॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया।

जिसमें घर बैठे डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन ट्रेडिंग करके लाखों रुपये कमाने की बात कही गई थी। महिला ने बताया कि ग्रुप में प्रतिदिन शेयर बाजार, आईपीओ को लेकर जानकारी दी जाती थी और इस दौरान कथित आरोपियों ने उनसे व्यक्तिगत बात करना शुरू कर दिया।

शिकायत के अनुसार उन्हें कथित रूप से कई कंपनियों के शेयर में लाखों रुपये निवेश करने का झांसा दिया गया और उन्होंने कुल 50 लाख 9 हजार रुपये निवेश कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह अपने मुनाफे की रकम वापस लेने लगीं तो जालसाजों ने उनके ट्रेडिंग खाते को बंद कर दिया और फिर कारोबार नहीं करने दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceशेयर बाजारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला