लाइव न्यूज़ :

Noida Police: ऑटो रिक्शा में युवती के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास, मुठभेड़ के बाद आरोपी अरेस्ट, पुलिस ने पैर में मारी गोली, अवैध हथियार बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2024 13:00 IST

Noida Police: पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 21 अगस्त को व्यक्ति ने थाना फेज-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त को उसकी बहन सूरजपुर से भंगेल के भट्ठा कालोनी स्थित अपने घर ऑटो रिक्शा में लौट रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा और अवैध हथियार बरामद किया गया है। ऑटो रिक्शा चालक सीएनजी डलवाने के बहाने उसकी बहन को सुनसान जगह पर ले गया। ऑटो रिक्शा में अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी तथा उससे बलात्कार करने का प्रयास किया।

Noida Police: नोएडा की फेज-2 थाना पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने वाले बदमाश को शनिवार सुबह एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा चलायी गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा और अवैध हथियार बरामद किया गया है। उस पर पहले भी बलात्कार, छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 21 अगस्त को एक व्यक्ति ने थाना फेज-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त को उसकी बहन सूरजपुर से भंगेल के भट्ठा कालोनी स्थित अपने घर ऑटो रिक्शा में लौट रही थी तभी ऑटो रिक्शा चालक ने सेक्टर-88 के पास उसकी बहन से कहा कि ऑटो में सीएनजी खत्म हो गई है।

शिकायत में कहा गया है कि ऑटो रिक्शा चालक सीएनजी डलवाने के बहाने उसकी बहन को सुनसान जगह पर ले गया। वहां पर उसने उसके साथ ऑटो रिक्शा में अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी तथा उससे बलात्कार करने का प्रयास किया।

इस बीच, युवती की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे लोग इकट्ठा हो गए और लोगों को आता देख ऑटो चालक युवती को ऑटो रिक्शा से धक्का देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक विशेष दल गठित किया तथा ऑटो रिक्शा चालक की तलाश शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के एक सूचना के आधार पर पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा को रोकने का प्रयास किया और जब ऑटो चालक नहीं रुका तो पुलिस ने उसका पीछा किया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस दल पर गोली चलायी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान 26 वर्षीय कुलदीप उर्फ सोनू के रूप में की गयी है और वह कन्नौज का रहने वाला है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमनॉएडाNoida
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली