लाइव न्यूज़ :

नोएडा में फर्जी तरीके से 187 लोगों को कोविड-19 टीका लगाने पर एक्शन में पुलिस, पूछताछ जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2021 21:02 IST

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित जेपी ग्रीन सोसाइटी में 21 मई तथा 27 मई को कोविड-19 टीकाकरण के लिए अवैध रूप से एक शिविर लगाया गया। इस शिविर में 187 लोगों को को-वैक्सीन लगाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी शुभ गौतम सहित पांच लोगों की पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।प्रमाण-पत्र दिया गया उसमें टीकाकरण केंद्र में जनपद अलीगढ़ दर्ज था जिसके बाद यह मामला चर्चा में आया।पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

नोएडाः थाना बीटा-2 क्षेत्र के जेपी ग्रीन सोसाइटी में फर्जी तरीके से 187 लोगों को कोविड-19 टीका लगाने के मामले में पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस उन 187 लोगों से पूछताछ कर रही है जिनको अवैध रूप से आयोजित शिविर में टीका लगाए गया था। उनसे पता करने की कोशिश की जा रही है कि शिविर में टीका लाने वाले लोग कौन थे। इस मामले में आरोपी शुभ गौतम सहित पांच लोगों की पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

 पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित जेपी ग्रीन सोसाइटी में 21 मई तथा 27 मई को कोविड-19 टीकाकरण के लिए अवैध रूप से एक शिविर लगाया गया। इस शिविर में 187 लोगों को को-वैक्सीन लगाई गई।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण कराने वाले लोगों को जो प्रमाण-पत्र दिया गया उसमें टीकाकरण केंद्र में जनपद अलीगढ़ दर्ज था जिसके बाद यह मामला चर्चा में आया। सिंह ने बताया कि इस मामले की स्वास्थ विभाग द्वारा जांच कराई गई और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीरज त्यागी ने थाना बीटा-2 में शुभ गौतम सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

डीसीपी ने बताया कि जेपी ग्रीन्स के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से भी बातचीत कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किस माध्यम से अलीगढ़ जनपद से यहां पर टीका लाया गया था। इस मामले में अलीगढ़ पुलिस ने भी मामला दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि औरंगाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निर्धारित कोविड-19 टीके ग्रेटर नोएडा कैसे पहुंचे तथा इसका मास्टरमाइंड कौन था।

साथ ही वह यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ग्रेटर नोएडा में हुए टीकाकरण में जनपद अलीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के कितने कर्मचारी शामिल थे। नौरंगाबाद यूपीएचसी पर 32 खाली शीशियां मिलीं हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यही शीशियां नोएडा लाई गईं थी।

जनपद अलीगढ़ के सीएमओ डॉक्टर बी पी सिंह कल्याणी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरते जान को लेकर नौरंगाबाद यूपीएचसी के प्रभारी डॉक्टर रमैया पिल्लई को वहां से हटा दिया गया है। संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स पुष्पा देवी की सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही कहा कि एक-दो दिन में नए प्रभारी की तैनाती कर दी जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोरोनावायरस वैक्सीननॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज