लाइव न्यूज़ :

नोएडाः भौंक रहे कुत्ते को डांटने पर मालिक सतीश ने पड़ोसी देवेंद्र की नाक चबा डाली, कई टांके लगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2025 15:35 IST

Noida: पुलिस के अनुसार, यह घटना आठ जुलाई को नोएडा जिले के नट की मड़ैया गांव की है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देअपने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को भौंकने पर डांटा था।देवेंद्र ने पहले पालतू कुत्ते को डांटा।देवेंद्र और पत्नी मुन्नी देवी की पिटाई करने लगे।

Noida: गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में भौंक रहे कुत्ते को डांटने पर उसके मालिक ने पड़ोस में रह रहे व्यक्ति पर कुछ लोगों के साथ हमला कर दिया और उसकी नाक काट दी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना आठ जुलाई को नोएडा जिले के नट की मड़ैया गांव की है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति (जिसकी पहचान देवेंद्र के रूप में हुई) अपने घर पर था और उसने अपने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को भौंकने पर डांटा था। पीड़ित के पिता सुखबीर सिंह ने अपनी प्राथमिकी में कहा, ‘‘देवेंद्र ने पहले पालतू कुत्ते को डांटा।

इसके बाद पड़ोस में रहने वाले सतीश, उसका भाई अमित और उसका बेटा तुषार अपने घर से निकलकर बाहर आए तथा देवेंद्र और उसकी पत्नी मुन्नी देवी की पिटाई करने लगे।’’ मंगलवार को दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि उन्होंने देवेंद्र पर किसी धारदार चीज से हमला किया और उसकी नाक काट दी, जिसके बाद वे मौके से भाग गए।

पुलिस ने बताया कि देवेंद्र की नाक में टांके लगे हैं और वह अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती है। बीटा-दो थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 115 (2), 352 और 118 (1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?