लाइव न्यूज़ :

नोएडा में चौथी मंजिल से गिरी न्यूज एंकर, मौत से पहले सीनियर एंकर के साथ बैठकर पी रही थी शराब

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 14, 2018 16:35 IST

खबर के मुताबिक घटना के समय महिला के फ्लैट में उसके साथ काम करने वाले उसके सीनियर एंकर साथी भी मौजूद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा पुलिस साथी एंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। न्यूज एंकर अविवाहित थी। उन्होंने बताया कि मृतका के मोबाइल फोन से भी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

दिल्ली से सटे नोएडा की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला न्यूज एंकर ने शुक्रवार तड़के चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई। खबर के मुताबिक घटना के समय महिला के फ्लैट में उसके साथ काम करने वाले उसके सीनियर एंकर साथी भी मौजूद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साथ एंकर पुलिस की हिरासत में 

फिलहाल नोएडा पुलिस साथी एंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को मौके से शराब की बोतलें भी बरामद हुई  है। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर 77 में अंतरिक्ष फॉरेस्टा सोसाइटी में एक न्यूज चैनल में काम करने वाली महिला एंकर राधिका कौशिक (27) किराए पर फ्लैट लेकर रह रही थी। शुक्रवार तड़के राधिका की संदिग्ध अवस्था में चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। 

घटना स्थल से बरामद हुई शराब की बोतलें 

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के फ्लैट में घटना के समय उसके पुरुष मित्र तथा साथ में ही काम करने वाले सीनियर एंकर राहुल अवस्थी मौजूद थे। पुलिस ने उनको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है।

शराब पीकर झगड़ा के बाद हुआ ये हादसा  

पुलिस के मुताबिक, केस के बारे में पहले तो ऐसा लग रहा है कि मृतका उसके दोस्त ने एक साथ बैठकर शराब पी, तथा किसी बात पर दोनों में बहस हो गई, जिसकी वजह से उसने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। 

मृतका के परिजनों को दी गई सूचना 

उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वे राजस्थान के जयपुर से नोएडा के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अगर मृतका के परिजन इस मामले में किसी के खिलाफ मामला दर्ज कराते हैं, तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। 

न्यूज एंकर थी अविवाहित 

थाना प्रभारी ने बताया कि न्यूज एंकर अविवाहित थी। उन्होंने बताया कि मृतका के मोबाइल फोन से भी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। उन्होंने बताया कि उसके साथ घर में मौजूद राहुल अवस्थी ने पुलिस को बताया कि सुबह पौने चार बजे के करीब मृतका के घर से किसी का फोन आया। बातचीत के दौरान वह उत्तेजित हो गई, जब वह फोन पर बात कर रही थी, उस समय वह बाथरूम में चले गए। इसी बीच उन्हें किसी के गिरने की आवाज आई, जब उन्होंने देखा तो मृतका फ्लैट के अंदर नहीं थी। जब उन्होंने नीचे जाकर देखा तो वह फर्श पर मृत पड़ी थी। 

पत्रकारों का कहना हत्या का मामला

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। न्यूज एंकर की मौत की सूचना पाकर उसके साथ काम करने वाले कई पत्रकार घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। वहीं, अंतरिक्ष सोसाइटी में रहने वाले लोगों में इस घटना की वजह से दहशत है। वहां के लोग भी इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला