लाइव न्यूज़ :

नोएडाः आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार, पुलिस ने गिझौड़ गांव में की कार्रवाई, 4.05 लाख रुपये नकद, चार लैपटॉप, डायरी और 15 मोबाइल फोन जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2023 16:10 IST

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि बीती रात को मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल मैच का सेमीफाइनल चल रहा था

Open in App
ठळक मुद्देचार लाख पांच हजार रुपये नकद, चार लैपटॉप, डायरी, 15 मोबाइल फोन आदि चीजें बरामद की। सचिन चौहान पुत्र सूरज भान को थाना सेक्टर 24 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जांच के दौरान पता चला है कि यह लोग काफी दिनों से क्रिकेट पर सट्टा लगा रहे थे।

नोएडाः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार रात को खेले गये सेमीफाइनल मैच पर कथित तौर पर सट्टा लगाने वाले सात लोगों को नोएडा पुलिस ने गिझौड़ गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

थाना सेक्टर-24 पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से चार लाख पांच हजार रुपये नकद, चार लैपटॉप, डायरी, 15 मोबाइल फोन आदि चीजें बरामद की। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि बीती रात को मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल मैच का सेमीफाइनल चल रहा था।

हरिश चंदर ने कहा कि इस मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में आदित्य पुत्र सूरजभान, नीतीश जैन पुत्र शशीकांत जैन, अभिनव पुत्र देवेंद्र, पांडया पुत्र सिकंदर, इंदु कुमार पुत्र केतु महतो, जय देव पांडे पुत्र प्रभाकर पांडे और सचिन चौहान पुत्र सूरज भान को थाना सेक्टर 24 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि यह लोग काफी दिनों से क्रिकेट पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार कथित तौर पर हिंदू युवा वाहिनी के एक पूर्व पदाधिकारी के घर पर एकत्र होकर आरोपी सट्टा लगा रहे थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीIPLआईपीएल 2023नॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम