लाइव न्यूज़ :

गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली महिला से हॉस्टल मालिक ने की अश्लील हरकत, घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2022 14:31 IST

नोएडाः नॉलेज पार्क के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अपने पति के साथ जिस हॉस्टल में रहती है, उसका मालिक विष्णु शरण कुछ दिनों से उससे अश्लील हरकत कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देवार्डन सपना की मदद से घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।सूचना प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नोएडाः नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली महिला से हॉस्टल के मालिक ने कथित रूप से अश्लील हरकत की और घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नॉलेज पार्क के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अपने पति के साथ वह जिस हॉस्टल में रहती है, उसका मालिक विष्णु शरण पिछले कुछ दिनों से उससे अश्लील हरकत कर रहा था और एक दिन शरण के बेटे राजीव ने हॉस्टल में काम करने वाली वार्डन सपना की मदद से घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर विष्णु शरण, उसके बेटे राजीव, वार्डन सपना तथा कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, नोएडा के सेक्टर 78 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले व्यापारी को व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल करके अश्लील वीडियो कॉल ट्रैप में फंसाकर बदमाशों द्वारा लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। सेक्टर 113 के थाना प्रभारी शरद कांत ने बताया कि सेक्टर-78 स्थित महागुन मजारिया निवासी एक व्यक्ति की सेक्टर-10 में ऑटोमोबाइल एसेसरीज की दुकान है।

बीते 29 सितंबर को रात करीब 11 बजे उन्हें व्हाट्सऐप पर अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया, कॉल उठाने पर दूसरी ओर आपत्तिजनक स्थिति में एक लड़की दिखी। कॉल थोड़ी ही देर में कट गई। इसके बाद आरोपी ने उनके नंबर पर वह वीडियो भेजा और वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देते हुए उनसे रकम मांगे। आरोपी उनसे अब तक कुल दो लाख 33 हजार रुपये वसूल चुके हैं। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनोएडा समाचारउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?