लाइव न्यूज़ :

तीन बहनें पहुंचीं थाने, कहा- बचा लो, बेच दिया है मां-बाप ने, कराते हैं जिस्मफरोशी

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 21, 2018 16:49 IST

नोएडा के सेक्टर-20 के थाने में तीन बहनों ने अपने मां-बाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

Open in App

नोएडा, 21 फरवरी. कहते हैं लड़कियां सबसे सुरक्षित अपने घर में रहती हैं। मां-बाप हमेशा बेटियों की सुरक्षा को लेकर परेशान रहते हैं। लेकिन जब यही मां-बाप बेटियों का सौदा करने लगे तो? सोचकर भी अजीब लग रहा ना लेकिन ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा में सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-20 के थाने में तीन बहने यह शिकायत लेकर आईं हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि उन्हें अपने मां-बाप से खतरा है। 

मुंबई बार में डांस करने को करते थे मजबूर 

इन तीनों बहनों में एक बहन ने शिकायत पत्र देते हुए कहा कि उन्हें अपने मां-बाप से बहुत खतरा है। उनके मां-बाप उन्हें मुंबई ले जाकर बार में डांस करने को काफी मजबूर करते हैं, साथ ही जिस्मफरोशी करने के धंधे पर भी भेजते हैं। उन्होंने शिकायत पत्र में यह भी बताया कि पिता ने उनका सौदा भी कर दिया था। लेकिन बहनों की मदद से वह वहां से किसी तरह से भागकर निकलने में कामयाब हुई। जब से वह तीनों बहने वहां से भागी है, तीनों बहनों को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। पुलिस ने बहनों की शिकायत पर तहरीर लेकर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। 

मां ने की थी दूसरी शादी 

इन तीनों बहनों में से छोटी बहन का कहना है कि पिता को तलाक देकर उनकी मां ने सिकंदराबाद निवासी समीर से दूसरी शादी की। दूसरी शादी के बाद से ही सौतेला बाप और मां उनको जिस्मफरोश का धंधा करने को मजबूर करते हैं। वहीं बड़ी बहन ने कहा कि वे किस तरह से( जिनको बेची गई थी)  उसके चंगुल से बचकर भागी है। जिसके बाद वह नोएडा में शादी कर रहने लगी थी। उसके बाद यही काम उसकी छोटी बहन के साथ होने लगा। उसे बेचने सौदा भी किया गया, लेकिन वह भी किसी तरह बच निकलने में सफल रही।

पुलिस पर भी लगाया लापरवाही का आरोप

इन बहनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि पुलिस से उन्होंने कई बार शिकायत की थी लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। अब इन बहनों ने आलाधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। एसपी सिटी ने इसे महिला मर्यादा से जुड़ा मामला बनाते हुए एफआईआर दर्ज कर लिया है। 

टॅग्स :नोएडा समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना