लाइव न्यूज़ :

Noida Dowry Murder: दहेज को लेकर हत्या, पति बिट्टू और ससुर राजीव अरेस्ट, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2024 13:56 IST

Noida Dowry Murder: महिला के परिजनों की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में महिला के पति बिट्टू और ससुर राजीव को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।अदालत में पेश किया गया जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Noida Dowry Murder:  नोएडा में एक नवविवाहिता की कथित तौर पर दहेज के लिए हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले सलारपुर गांव में अंशु नाम की नवविवाहिता की कथित तौर पर दहेज के लिए हत्या करने का मामला सामने आया था, जिसके बाद महिला के परिजनों की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘इस मामले में महिला के पति बिट्टू और ससुर राजीव को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।’’ सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

नोएडा: वोडाफोन-आइडिया कंपनी के कार्यालय में युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा पुलिस ने बुधवार सुबह ‘वोडाफोन-आइडिया’ कंपनी के कार्यालय में एक युवक का शव बरामद किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि युवक की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है जो कि इसी कंपनी में काम करता था।

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि सेक्टर-63 स्थित वोडाफोन-आइडिया कंपनी के कार्यालय में युवक का शव पाया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच जारी है।

नोएडा: चेक बाउंस होने के मामले में कारोबारी को डेढ़ वर्ष की सजा

गौतमबुद्ध नगर जिले की एक विशेष अदालत ने चेक बाउंस होने के मामले में एक कारोबारी को डेढ़ वर्ष की सजा सुनाई है। अधिवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-39 की निवासी डॉ. शिवानी दादू के कारोबारी अनिल मित्तल पर करोड़ों रुपये बकाया थे जिसके भुगतान के लिए मित्तल ने तीन मई 2017 को 1.05 करोड़ रुपये का चेक दिया लेकिन वह बाउंस हो गया।

उन्होंने बताया कि मित्तल द्वारा भुगतान नहीं किए जाने पर डॉ. शिवानी ने उनके खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया। कुमार ने बताया, ‘‘गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने कारोबारी को दोषी पाया और 18 माह की सजा सुनाई। साथ ही 1.05 करोड रुपये की जगह अब 1.98 करोड़ पर देने का आदेश दिया गया है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडानोएडा समाचारNoida Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?