लाइव न्यूज़ :

नोएडा: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली तलाकशुदा महिला ने लगाया रेप का आरोप, ढाई लाख रुपये हड़पा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2021 21:47 IST

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में थाना बिसरख का मामला है। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि शाहबेरी गांव में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने थाना बिसरख में 14 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।शादी का वादा करके दोस्ती की तथा काफी दिनों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहा।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में एक युवक के साथ लिव- इन रिलेशनशिप में रहने वाली तलाकशुदा महिला ने बलात्कार करने, धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने व लाखों रुपए हड़पने का मुकदमा थाना बिसरख में दर्ज कराया है।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2020 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे बुधवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि शाहबेरी गांव में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने थाना बिसरख में 14 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि मुर्तजा उर्फ मृत्युंजय पुत्र अबरार हुसैन ने उसके साथ शादी का वादा करके दोस्ती की तथा काफी दिनों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहा।

शुक्ला ने बताया कि महिला का आरोप है कि जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने कहा कि वह हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म स्वीकार करे, उसके बाद वह उसके साथ शादी करेगा। उन्होंने बताया कि महिला ने मुर्तजा पर ढाई लाख रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है।

अधिकारी ने कहा कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नोएडा: बुजुर्ग महिला ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश में जनपद गौतबुद्धनगर के थाना बिसरख क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली 72 वर्षीय महिला ने बीमारी से तंग आकर 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एग्जॉटिका ड्रीमवैली सोसायटी में रहने वाली रुकमणी शर्मा (72) ने बुधवार को इमारत की 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि मृतका बीमार रहती थीं और इस वजह से वह मानसिक रूप से तनाव में थीं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया