लाइव न्यूज़ :

नोएडा: दलित महिला से गांव के पूर्व प्रधान के बेटे सहित तीन लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता था, जब दबाव बनाया तो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2023 15:29 IST

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान का बेटा शादी का झांसा देकर दलित महिला का यौन शोषण करता था, लेकिन पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे सामूहिक बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पीड़िता पर धर्म परिवर्तित करने का दबाव बना रहा है।घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है। पीड़िता ने 2022 में अपने पति के खिलाफ भी बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था।

नोएडा: जारचा थाना क्षेत्र की एक दलित महिला से गांव के पूर्व प्रधान के बेटे सहित तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान का बेटा शादी का झांसा देकर दलित महिला का यौन शोषण करता था, लेकिन पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे सामूहिक बलात्कार किया। आरोपी पीड़िता पर धर्म परिवर्तित करने का दबाव बना रहा है।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पीड़िता ने 2022 में अपने पति के खिलाफ भी बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को शक है कि वर्तमान ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान के बीच आपसी रंजिश के चलते पीड़िता का इस्तेमाल किया गया है और वर्तमान प्रधान के कहने पर ही उसने पूर्व प्रधान के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 

कौशांबी में डेढ़ माह की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत

कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में अपनी मां के साथ सो रही डेढ़ माह कि बच्ची बिस्तर से संदिग्ध हालत में गायब हो गई और खोजबीन करने पर वह घर के बाहर पानी की टंकी में मिली। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया की रविवार देर रात सूचना मिली कि पिपरी थाना क्षेत्र के तरनी गांव निवासी अविनाश पाल की पत्नी कविता अपनी डेढ़ माह की बच्ची के साथ सो रही थी। देर रात कविता की नींद खुली तो बच्ची उनके बगल में नहीं थी। बच्ची के गायब होने की बात पर परिवार और आस-पड़ोस के लोग उसे खोजने लगे।

पुलिस को भी सूचना दी गई, बच्ची की खोजबीन करते समय घर के बाहर बनी पानी की टंकी मैं झांक कर देखा गया तो बच्ची टंकी में पड़ी मिली। एसपी ने बताया कि बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है तथा कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?