लाइव न्यूज़ :

Noida Crime News: 30 साल से रह रहे थे साथ, पति और पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा, अचानक पति ने पत्नी को मार दी गोली और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2024 11:25 IST

Noida Crime News: ललित बंसल (55) अपनी पत्नी शशि बंसल (50) के साथ घर पर थे तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देइसी बीच ललित ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा के बिरौंडी गांव में बृहस्पतिवार शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि शाम करीब पांच बजे जब ललित बंसल (55) अपनी पत्नी शशि बंसल (50) के साथ घर पर थे तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

उन्होंने बताया, ‘‘इसी बीच ललित ने अपनी पत्नी को गोली मार दी।’’ सिंह ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों की शादी को 30 साल हो चुके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति फरार है और चार टीम उसकी तलाश कर रही है।

नोएडा एक्सटेंशन में सोसाइटी की इमारत की 18वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत

नोएडा एक्सटेंशन में एक आवासीय सोसाइटी की इमारत की 18वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरकर 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शाम को जब युवती बालकनी में पौधों को पानी दे रही थी उसी दौरान यह हादसा हुआ।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ बिसरख थाना क्षेत्र के हिमालय प्राइड सोसायटी में 12वीं कक्षा की छात्रा की बालकनी से गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।’’ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने हाल ही में स्कूल की वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘ ऐसा प्रतीत होता है कि पौधों को पानी देने के दौरान वह फिसल गई और बालकनी से गिर गई।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशNoida Authority
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?