लाइव न्यूज़ :

नोएडा: रात 10 बजे शराब पीकर घर पहुंचा और बेवजह मारपीट?, पत्नी ने बचने की कोशिश की तो पति ने बाएं हाथ की उंगली पकड़ ली और दांतों से काटकर हथेली से अलग की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2025 12:54 IST

थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने शिकायत के हवाले से बताया कि शशि का पति अनूप मनचंदा 16 अप्रैल रात करीब 10 बजे शराब पीकर घर पहुंचा और बेवजह मारपीट करने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने बाएं हाथ की उंगली पकड़ ली तथा दांतों से काटकर हथेली से अलग कर दी।घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-24 पुलिस थाना क्षेत्र में कथित तौर पर नशे में धुत एक व्यक्ति ने दांतों से पत्नी की उंगली काटकर अलग कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना 16 अप्रैल को संबंधित थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 की है और पीड़िता शशि मनचंदा ने शुक्रवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने शिकायत के हवाले से बताया कि शशि का पति अनूप मनचंदा 16 अप्रैल रात करीब 10 बजे शराब पीकर घर पहुंचा और बेवजह मारपीट करने लगा।

उन्होंने बताया कि महिला ने बचने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके बाएं हाथ की उंगली पकड़ ली तथा दांतों से काटकर हथेली से अलग कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के अमेठी में दूल्हे ने शादी से पहले ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली

अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में एक दूल्हे ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसकी बारात आजमगढ़ जा रही थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार देर शाम अमेठी जिले में लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर हुई।

पुलिस के अनुसार रायबरेली जिले के सलोन निवासी रवि (30) की बारात शुक्रवार शाम आजमगढ़ जा रही थी। रवि ने गौरीगंज थाना क्षेत्र के बनी रेलवे स्टेशन के पास कथित तौर पर एक मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। गौरीगंज थाने के प्रभारी श्याम नारायण पांडे ने शनिवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?