लाइव न्यूज़ :

नोएडाः बीपीओ कर्मी ने कमरे में पंखे से लटककर दी जान, जानिए कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2021 15:33 IST

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के नयाबास गांव निवासी दीपक अवाना के मकान में किराए पर मनीष मणि त्रिपाठी (30) रहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देमौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोएडाः नोएडा में थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 15 में रहने वाले एक बीपीओकर्मी ने अपने कमरे में पंखे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के नयाबास गांव निवासी दीपक अवाना के मकान में किराए पर मनीष मणि त्रिपाठी (30) रहते थे।

मनीष सेक्टर 62 स्थित एक बीपीओ कंपनी में काम करते थे। उन्होंने अज्ञात कारणों से कमरे में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि कमरे से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने बुधवार रात को पुलिस को सूचित किया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

नोएडा में एक मकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं

नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित एक मकान में बुधवार रात आग लग गई। हालांकि उस वक्त मकान में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। एक वरिष्ठ दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात सेक्टर-100 के सी- ब्लॉक में स्थित एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर दमकल के तीन वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया और काफी मशक़्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय मकान में कोई नहीं था और जांच में यह बात सामने आई है कि वहां कारोबारी गतिविधियां चल रही थी।

टॅग्स :नॉएडाक्राइम न्यूज हिंदीनोएडा समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?