लाइव न्यूज़ :

नोएडाः अलग-अलग हादसों में 9 लोगों की मौत, जानें क्या है आखिर मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2022 17:54 IST

युवक संगीत कुमार (29) मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था कि तभी एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते उसे टक्कर मार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी और पुलिस मामले की जांच कर रही है।मणिपुर के श्रमिक पा मिलेनियम थांग की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।दो लोगों ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली।

नोएडाःउत्तर प्रदेश के नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता गोल चक्कर के पास बुधवार की सुबह सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार की सुबह को एक युवक संगीत कुमार (29) मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था कि तभी एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते उसे टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी और बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना फेस- 2 क्षेत्र के सेक्टर 80 में रहने वाले दशरथ (36) नामक व्यक्ति की आज सुबह को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर के दो रेलवे स्टेशन पर दो लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि एक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है जबकि एक व्यक्ति की पहचान संजू (33) के रूप में की गयी है । मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र में स्थित मोबाइल फोन बनाने वाली चाइनीज कंपनी ओप्पो में काम करने वाले मणिपुर के श्रमिक पा मिलेनियम थांग की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

इधर एक अन्य घटना में थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में रिश्तेदारी में बागपत जिले के 70 वर्षीय व्यक्ति भेरू की सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जनपद में अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान सुरजीत तथा साहिल के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि जेवर थाना क्षेत्र में रहने वाली मीना (24) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। थाना जेवर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका सिरसा माचलपुर गांव की रहने वाली थी। थाना जबलपुर भारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनॉएडायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?