लाइव न्यूज़ :

सोशल माीडिया पर दोस्ती, कक्षा 9 में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर बंधक बनाया, सामूहिक रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2025 22:26 IST

नोएडाः नोएडा के फेस-वन थाने की पुलिस ने बताया कि आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इसकी जानकारी दी। न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

नोएडाः सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर एक किशोरी को अगवा कर उसे बंधक बनाकर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। नोएडा के फेस-वन थाने की पुलिस ने बताया कि आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

दोनों आरोपियों ने किशोरी को दिल्ली के न्यू अशोक नगर के एक कमरे में छिपाकर रखा था। थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि कक्षा नौ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी 30 सितंबर को अचानक घर से लापता हो गई। किशोरी के पिता ने इस मामले में जिला बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी यथार्थ भाटी और शुभम सिंह पर अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने और किशोरी को बरामद करने में जुटी थी।

बीते दिनों चार नवंबर को सूचना के आधार पर पुलिस ने किशोरी को जिला हरदोई की गुप्ता कॉलोनी में रहने वाले यश गुप्ता के कमरे से बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि किशोरी का डाक्टरी परीक्षण करवाया गया तथा उसे न्यायालय में बयान के लिए पेश किया गया।

किशोरी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में बताया कि उसके साथ यथार्थ भाटी और यश गुप्ता ने दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर न्यू अशोक नगर बॉर्डर के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि यथार्थ भाटी ने इंस्टाग्राम के जरिये किशोरी से संपर्क किया और प्रेम जाल में फंसा लिया। 30 सितंबर को वह उसे अपने साथ ले गया और यश गुप्ता के कमरे पर छिपाकर रखा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?