लाइव न्यूज़ :

इंस्पेक्टर सुबोध की मौत पर बोले CM योगी-यूपी में कोई मॉब लिंचिंग नहीं, बुलंदशहर की घटना 'एक्सीडेंट'

By स्वाति सिंह | Updated: December 8, 2018 09:54 IST

बुलंदशहर के स्याना गांव में सोमवार को गौहत्‍या की अफवाह के बाद फैली हिंसा में एक पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह और एक आम नागरिक सुमित की मौत हो गई थी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भीड़ द्वारा पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत पर सीएम योगी ने चुप्पी तोड़ी है। योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में हुई घटना को एक एक्सीडेंट करार दिया है। सीएम योगी कहा कि यह मामला मॉब लिंचिंग का नहीं बल्कि एक एक्सीडेंट था।  हालांकि उन्होंने भी साफ़ किया है कि घटना में जिम्मेदार आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी सजा मिलेगी। 

शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिजनों ने की सीएम योगी से मुलाकात

बुलंदशहर हिंसा में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिजन गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने सीएम आवास पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद थे। इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की पत्नी ने सीएम योगी से अपना दर्द बयां किया। सीएम ने इंस्पेक्टर के बेटे श्रेय और अभिषेक से भी बात की और परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। बता दें कि सीएम योगी ने मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी को यूपी सरकार की तरफ से 40 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया। इसके साथ उनके माता-पिता तो 10 लाख रुपए और किसी एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। शहीद इंस्पेक्टर के बेटे अभिषेक का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद है।

क्या था पूरा बुलंदशहर हिंसा मामला

बुलंदशहर के स्याना गांव में सोमवार को गौहत्‍या की अफवाह के बाद फैली हिंसा में एक पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह और एक आम नागरिक सुमित की मौत हो गई थी। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में  27 लोग नामजद और 60 पर FIR दर्ज की गई है। सीएम योगी ने जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया है। जिसकी छह टीम अलग-अलग तरीके से जांच कर रही है लेकिन फिर भी मामले में मुख्य आरोपी योगोश कुमार को पकड़ने में असफल है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथबुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण