लाइव न्यूज़ :

कोरोना से ठीक होने के बाद घर जा रही महिला के साथ रेप, अस्पताल ने एंबुलेंस देने से किया था इनकार

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 31, 2021 10:08 IST

असम के चेराईदेव जिले में एक महिला अपनी बेटी के साथ अस्पताल से घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो लोगों द्वारा महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में कोरोना निगेटिव होने के बाद घर जाती महिला के साथ हुआ रेपअसम स्वास्थ्य मंत्रा ने कहा , मरीज को घर जाने के लिए एंबुलेंस अस्पताल को उपलब्ध करानी चाहिए पुलिस ने कहा , हम मामले की जांच कर रहे हैं , आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा

दिसपुर: असम के चेराईदेव जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है । यहां कोरोना टेस्ट कराने के बाद महिला और उसकी बेटी जब घर लौट रहे थे तब महिला के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया ।

 पुलिस सूत्रों ने कहा कि 'चाय जनजाति समुदाय' की महिला कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल से घर लौट रही थी । दो लोगों ने तब उसका अपहरण कर लिया और उसे पास के एक चाय बागान में ले गए और वारदात को अंजाम दिया । उन्होंने बताया की घटना 27 मई की है और इसकी सूचना 2 दिन बाद पुलिस को दी गई ।'

पीड़िता की बेटी ने कहा कि ' कुछ दिनों पहले हमारे परिवार के लोग कोरोना संक्रमित हो गए थे और एक सप्ताह से होम आइसोलेशन में थे । बाद में मेरे माता-पिता की तबीयत खराब होने के बाद हमें अस्पताल में भर्ती कराया गया ।'

 बेटी ने आगे कहा, 'उसके बाद जब हमारी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव  आई तो अस्पताल प्रशासन ने हमें घर जाने के लिए कहा । हमने घर लौटने के लिए एंबुलेंस के लिए पूछा लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया । हमें दोपहर 2:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई । हालांकि हमने उनसे पूछा कि क्या हम अस्पताल में रात रुक सकते हैं क्योंकि वहां कोरोना कर्फ्यू था लेकिन अस्पताल अधिकारियों ने कहा कि आप नहीं रुक सकते।'

बेटी ने कहा हमने चलना शुरू किया । बाद में दो लोग हमारा पीछा करने लगे ।हम दौड़े लेकिन उन्होंने मेरी मां को पकड़ लिया और उन्हें ले गए । मैं किसी तरह भागने में कामयाब रही और ग्रामीणों को सूचित किया । दो घंटे बाद मेरी मां मिल गई । अस्पताल और उनके गांव की दूरी करीब 25 किलोमीटर है।

 एनडीटीवी की खबर के अनुसार,  चराईदेव के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुधाकर सिंह ने कहा कि आरोपियों की तलाश हो रही हैं और महिला की मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार है ।

वही असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने कहा कि कोरोना  निगेटिव मरीजों को घर लौटने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

असम टी ट्राइब स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है । स्टूडेंट्स एसोसिएशन  के एक सदस्य ने कहा कि अस्पताल की लापरवाही के कारण यह घटना हुई । अगर अस्पताल ने एंबुलेंस दी होती तो ऐसा नहीं होता । उन्हें घर पहुंचाने के लिए लगभग 25 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा और आरोपियों ने शाम के समय का फायदा उठाया। 

टॅग्स :असमक्राइमकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO