लाइव न्यूज़ :

निर्भया केस: दोषियों के परिवार नहीं करना चाहते मीडिया से बात, मां अब भी लगाए है माफी की उम्मीद

By भाषा | Updated: December 15, 2019 15:30 IST

दोषियों को जल्द फांसी की सजा दिए जाने की अटकलों के बीच विनय शर्मा की मां ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे विनय शर्मा की मां कहिए। आप लोग सब जानते हैं, मेरे पास कुछ कहने को नहीं है। कोई हमारी याचिका प्राधिकारियों तक नहीं ले जाना चाहता। आप जो चाहे, वह लिख सकते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देएक दोषी विनय की मां ने उम्मीद जताई कि उसके परिवार की अपील प्राधिकारियों तक पहुंचेगी और मृत्युदंड माफ कर दिया जाएगा। 16 दिसंबर को इस घटना को सात साल पूरे हो जाएंगे, ऐसे में रविदास कॉलोनी में दोषियों के परिवारों के घर के बाहर मीडिया का तांता लगा है।

पूरे देश को झकझोर देने वाले ‘निर्भया’ बलात्कार एवं हत्याकांड के सात साल पूरे होने पर दोषियों को फांसी के फंदे पर जल्द से जल्द लटकाए जाने की मांग जहां जोर पकड़ रही है, वहीं एक दोषी की मां पीड़िता के साथ हुई भयावहता एवं निर्ममता पर तो बात नहीं करना चाहतीं लेकिन अपने बेटे की सजा माफ होने की आस लगाए बैठी हैं।

दिल्ली में सात साल पहले 16 दिसंबर की रात को एक नाबालिग समेत छह लोगों ने एक चलती बस में 23 वर्षीय निर्भया का सामूहिक बलात्कार किया था और उसे मरने के लिए बस से बाहर सड़क किनारे फेंक दिया था। इस घटना की निर्ममता के बारे में जिसने भी पढ़ा-सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए।

इस घटना के बाद पूरे देश में व्यापक प्रदर्शन हुए और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर आंदोलन शुरू हो गया था। मामले के चार दोषी विनय शर्मा, मुकेश सिंह, पवन गुप्ता और अक्षय कुमार सिंह को मृत्युदंड सुनाया गया है।

एक अन्य दोषी राम सिंह ने 2015 में तिहाड़ जेल में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी और नाबालिग दोषी को सुधार गृह में तीन साल की सजा काटने के बाद 2015 में रिहा कर दिया गया था।

दोषियों को जल्द फांसी की सजा दिए जाने की अटकलों के बीच विनय शर्मा की मां ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे विनय शर्मा की मां कहिए। आप लोग सब जानते हैं, मेरे पास कुछ कहने को नहीं है। कोई हमारी याचिका प्राधिकारियों तक नहीं ले जाना चाहता। आप जो चाहे, वह लिख सकते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ेगा।’’

विनय की मां ने उम्मीद जताई कि उसके परिवार की अपील प्राधिकारियों तक पहुंचेगी और मृत्युदंड माफ कर दिया जाएगा।

भाइयों राम सिंह और मुकेश सिंह की विधवा मां यहां स्थित अपना घर छोड़कर राजस्थान चली गई है, लेकिन विनय और पवन गुप्ता का परिवार अब भी यहीं झुग्गी बस्ती में रहता है।

16 दिसंबर को इस घटना को सात साल पूरे हो जाएंगे, ऐसे में रविदास कॉलोनी में दोषियों के परिवारों के घर के बाहर मीडिया का तांता लगा है। विनय के परिवार के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने कहा, ‘‘उसने जो भी किया, बुरा था, इनका तो बेटा ही था। दिल तो दुखता है।’’ दबी जबान में पड़ोसियों का कहना है कि वे नहीं चाहते कि दोषियों के परिवारों को बाहर से आने वाले लोग ‘‘और दुख दें ।’’

पवन के परिवार ने भी इस मामले पर बात करने से इनकार कर दिया । उसका परिवार फल बेचकर अपना गुजर बसर कर रहा है। इलाके में रहने वाली एक किशोरी ने पवन और विनय के बारे में कहा, ‘‘हम सब यहां देर तक बैठकर बात और हंसी मजाक किया करते थे। किसने सोचना था कि वे ऐसा काम कर सकते हैं?’’

पड़ोस के लोगों की इस मामले में मिली जुली प्रतिक्रिया है । एक दुकानदार ने कहा, ‘‘कानून अपने हिसाब से चलता है, कभी कभी इसमें समय लगता है।’’ एक अन्य व्यक्ति ने हैदराबाद में बलात्कार के चार आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत को सही ठहराया।

कालोनी में जिंदगी धीमी रफ्तार से चल रही है। महिलाएं घरों के बाहर कपड़े धोने में लगी हैं तो कुछ लोग ठेलों पर सब्जियां लगा रहे हैं। कुछ रिक्शावाले काम पर निकलने से पहले अपने रिक्शों को साफ कर रहे हैं। विनय की मां कहती है, ‘‘ मैंने हर किसी के आगे हाथ जोड़े, आपके आगे भी हाथ जोड़ती हूं । हम बहुत परेशान हैं, हमारा दर्द कोई नहीं समझता। अगर तुम हमारे बारे में कुछ अच्छा लिखोगे तो मैं हमेशा तुम्हें आशीष दूंगी।’’ सुबकियों के बीच उसकी आवाज भरभरा जाती है।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपरेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए