लाइव न्यूज़ :

निर्भया केस: फांसी से पहले बदल गया दोषियों का बर्ताव, एक बेचैन तो दूसरे से नहीं खाया जा रहा खाना, डॉक्टर तैनात

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 12, 2019 10:54 IST

राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज किए जाने के 14 दिन बाद दोषियों को फांसी दी जाती है लेकिन सुनने में आ रहा है कि इस केस में फांसी पहले भी दी जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के तिहाड़ जेल की सिंगल सेल में रखे गए निर्भया गैंगरेप-हत्याकांड के दोषियों का बर्ताव बदल गया है।एक दोषी पवन गुप्ता को जब से मंडोली जेल से तिहाड़ लाया गया है, उसने खाना पीना कम कर दिया है।

दिल्ली के तिहाड़ जेल की सिंगल सेल में रखे गए निर्भया गैंगरेप-हत्याकांड के दोषियों का बर्ताव बदल गया है। इस केस में चार दोषियों- मुकेश सिंह, अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा और पवन गुप्ता को सजा-ए-मौत मिली है। एक दोषी विनय शर्मा ने दया याचिका दायर की थी। दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा खारिज किए जाने के बाद चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी। 

मीडिया में ऐसी अटकलें हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जा सकती है क्योंकि तिहाड़ जेल में फांसी देने का ट्रायल पहले ही शुरू हो गया है और दिल्ली की मंडोली जेल एक दोषी पवन गुप्ता को भी तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

खबर है कि फांसी की जल्द संभावना के मद्देनजर जेल में दोषियों का बर्ताव बदल गया है। टीओआई की खबर के मुताबिक, मंगलवार (10 दिसंबर) को काउंसलिंग दी गई थी। 

जेल के सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से दोषियों ने जेल स्टाफ के साथ बातचीत बहुत कम कर दी है और अपने आपको अकेला रख रहे हैं। 

दो दोषी मुकेश सिंह और अक्षय ठाकुर तो सामान्य व्यवहार दिखा रहे हैं लेकिन पवन गुप्ता और विनय शर्मा के व्यवहार में काफी तब्दीली देखी जा रही है। पवन गुप्ता को जब से मंडोली जेल से तिहाड़ लाया गया है, उसने खाना पीना कम कर दिया है। उसने दिन में दो बार खाने से मना कर दिया है। वहीं, कोर्ट द्वारा समीक्षा याचिका खारिज होने के बाद से विनय शर्मा बेचैन देखा जा रहा है। जेल के डॉक्टर को निर्देश दिया गया है कि वह लगातार दोषियों को मॉनिटर करता रहे। 

इस पहलू पर भी गौर किया जा रहा है कि कहीं दोषी तनाव में आत्महत्या जैसा कदम न उठा लें।  तिहाड़ जेल के सूत्रों ने बताया कि निर्भया के चारों दोषियों को 'सुसाइड वॉच' पर रखा गया है। इसके लिए जेल के कई गार्ड और एक वॉर्डन की टीम गठित की गई है।

बता दें कि एक दोषी विनय शर्मा ने दया याचिका दायर की थी। राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज किए जाने के 14 दिन बाद दोषियों को फांसी दी जाती है लेकिन सुनने में आ रहा है कि इस केस में फांसी पहले भी दी जा सकती है। ऐसी अटकलें हैं कि दोषियों को उसी दिन फांसी दी जा सकती है जिस दिन निर्भया दरिंदगी का शिकार हुई थी। 

16 दिसंबर 2012 को दिल्ली के बसंत विहार इलाके में एक चलती बस में मेडिकल की एक छात्रा के साथ 6 दोषियों ने हैवानियत को अंजाम दिया था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए