लाइव न्यूज़ :

निक्की यादव हत्याकांडः पीड़िता के चाचा का दावा- साहिल के साथ लिव-इन में नहीं थी निक्की, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: February 17, 2023 11:01 IST

निक्की यादव के चाचा ने यह दावा किया कि निक्की के लापता होने के बाद उनके पिता ने भी आरोपी साहिल गहलोत से संपर्क किया था लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देनिक्की यादव के परिवार ने मांग की है कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में होनी चाहिए। निक्की के चाचा प्रवीण यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस परिवार और जनता को “गुमराह” कर रही है।साहिल ने निक्की यादव की हत्या करने के बाद उसके मोबाइल फोन से चैट और अन्य डेटा मिटा दिये थे।

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने पुरुष मित्र के हाथों मारी गई निक्की यादव के परिवार ने इस बात से इनकार किया है कि वह आरोपी साहिल गहलोत के साथ लिव-इन में रह रही थी। निक्की के चाचा प्रवीण यादव का कहना है कि निक्की छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी ना कि वह लिव-इन में रह रही थी। चाचा ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ने गुमराह करने के लिए ये कहानी गढ़ी है।

निक्की यादव के परिवार ने मांग की है कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में होनी चाहिए। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में मितरांव गांव के निवासी साहिल गहलोत ने अपनी महिला साथी (निक्की यादव) की गला घोंट कर हत्या करने के बाद उसके शव को अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में रख दिया था। निक्की के चाचा प्रवीण यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस परिवार और जनता को “गुमराह” कर रही है। उन्होंने यह भी मांग की कि आरोपी साहिल गहलोत को “फांसी दी जानी चाहिए।”

यादव ने कहा कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत (फास्ट ट्रैक) में हो और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। पीड़िता के चाचा ने कहा कि निक्की हॉस्टल में रह रही थी, वह लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं थी।” उन्होंने यह दावा किया कि निक्की के लापता होने के बाद उनके पिता ने भी गहलोत से संपर्क किया था लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना हत्या के चार दिन बाद 14 फरवरी को तब प्रकाश में आई जब पुलिस ने गहलोत की निशानदेही पर रेफ्रिजरेटर से पीड़िता का शव बरामद किया।

पुलिस का कहना है कि साहिल गहलोत ने अपनी महिला मित्र निक्की यादव की हत्या करने के बाद उसके मोबाइल फोन से चैट और अन्य डेटा मिटा दिये थे। आरोपी के कबूलनामे के अनुसार, उसने पुलिस को बताया कि उसने घटना से करीब 15 दिन पहले यादव का उत्तमनगर स्थित घर छोड़ दिया था, लेकिन 9 फरवरी को अपनी सगाई के बाद, वह फिर वहां गया और उसके साथ रात बितायी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘निक्की यादव ने पहले ही उसके साथ गोवा जाने की योजना बना ली थी और पहले से ही अपना टिकट बुक कर लिया था, लेकिन जब उसने एक यात्रा ऐप के माध्यम से गहलोत का टिकट बुक करने की कोशिश की, तो उसका टिकट बुक नहीं हो सका। इसलिए उन्होंने अपनी योजना बदल दी और हिमाचल प्रदेश जाने का फैसला किया।

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया