लाइव न्यूज़ :

Nikki Yadav murder case: कांस्टेबल भाई, साहिल के पिता वीरेंद्र सिंह सहित 5 अरेस्ट, तीन दिन की पुलिस हिरासत, खुले कई राज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2023 20:57 IST

Nikki Yadav murder case: साहिल गहलोत पर आरोप है कि उसने पकड़े जाने से पहले कथित प्रेमिका निक्की यादव की हत्या कर शव को फ्रिज में छिपा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देयादव साहिल की पत्नी थी और दोनों ने वर्ष 2020 में शादी की थी। मारने की साजिश रची और लोगों को शामिल कर लिया।पांचों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था।

Nikki Yadav murder case: मेट्रोपॉलिटन अदालत ने निक्की यादव हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के पिता, दो रिश्तेदारों और दो दोस्तों सहित पांच लोगों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। साहिल गहलोत पर आरोप है कि उसने पकड़े जाने से पहले कथित प्रेमिका निक्की यादव की हत्या कर शव को फ्रिज में छिपा दिया था।

इस बीच, मामले में उस समय नया मोड़ आया जब पुलिस ने दावा किया कि यादव साहिल की पत्नी थी और दोनों ने वर्ष 2020 में शादी की थी। दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पुलिस के अनुसार जब गहलोत निक्की यादव को उक्त महिला से अपनी शादी के लिए राजी नहीं कर सका, तो उसने उसे मारने की साजिश रची और अन्य लोगों को भी इसमें शामिल कर लिया।

इससे पहले मंगलवार को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अर्चना बेनीवाल ने गहलोत (24) को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। जिन लोगों को शुक्रवार को पुलिस हिरासत में भेजा गया था उनमें साहिल के पिता वीरेंद्र सिंह, उसके रिश्ते के भाई नवीन और आशीष और दोस्त लोकेश व अमर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि नवीन पुलिस में कांस्टेबल है। सूत्रों ने बताया कि पांचों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष उनके आवास पर पेश किया गया था। पुलिस ने बताया कि पांचों सह आरोपियों को हत्या में उनकी भूमिका की जांच करने के बाद गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने शुरुआत में बताया कि गहलोत को शादी का दबाव बनाने पर यादव की हत्या करने का अपराध स्वीकार करने के बाद गिरफ्तार किया गया। गहलोत और पांचों सह आरोपियों को सोमवार को हिरासत अवधि पूरी होने के बाद अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया