लाइव न्यूज़ :

निक्की-साहिल के शादीशुदा होने पर पिता सुनील यादव ने जताई हैरानी, शादी कराने वाला पुजारी आया सामने, कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: February 18, 2023 15:00 IST

पुलिस ने बताया कि निक्की की हत्या की साजिश में साहिल के परिवार वाले भी शामिल थे। उनको शादी के बारे में पहले से ही पता था। और हत्या की साजिश में साहिल का साथ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसाहिल गहलोत ने अपनी पार्टनर निक्की यादव की 10 फरवरी को हत्या कर दी थी।पुलिस ने साहिल के पिता, चाचा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।निक्की के पिता ने कहा कि उनकी बेटी और साहिल की शादी के बारे में पता नहीं था।

Nikki Yadav Murder: निक्की यादव के पिता सुनील यादव ने इस बात से अंजान होने का दावा किया कि उनकी बेटी और आरोपी साहिल गहलोत ने  2020 में नोएडा के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। वहीं शादी कराने वाले पुजारी ने भी इसकी पुष्टि की है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि निक्की की गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपी साहिल ने उसके साथ गुप्त शादी की थी। 

एएनआई ने पुलिस के हवाले से बताया है कि निक्की की हत्या की साजिश में साहिल के परिवार वाले भी शामिल थे। उनको शादी के बारे में पहले से ही पता था। और हत्या की साजिश में साहिल का साथ दिया। मामले में पुलिस ने  5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर सबूतों को मिटाने का भी आरोप है।

उधर, निक्की के पिता सुनील यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा- निक्की और साहिल की शादी के बारे में परिवार में किसी को कुछ नहीं पता था। हमें विश्वास नहीं होता। हत्या में शामिल सभी लोगों को अधिकतम सजा मिलनी चाहिए। 

स्पेशल सीपी क्राइम रवींद्र यादव ने कहा, सबूतों और पूछताछ के आधार पर अभी तक और 5 लोगों का रोल सामने आया है। इन 5 लोगों (पिता, दो चचेरे भाई-आशीष, नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश) को कल रात गिरफ़्तार किया गया। इन पर धारा 120बी 201, 202, 212 लगाए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसी दौरान हत्या की गई, चूंकि साहिल की बारात निकलने वाली थी तो घरवाले उसे ढूंढ रहे थे,तभी 4 लड़के जो गिरफ़्तार हुए हैं वे साहिल के पास पहुंचते हैं, इसके बाद मित्रांव गांव में शव को ठिकाने लगाया जाता है फिर घर जाकर साहिल धूमधाम से शादी करता है।

वहीं निक्की और साहिल की नोएडा के आर्य मंदिर में शादी करानेवाले पुजारी भी सामने आया है। पुजारी विपिन आर्या ने कहा कि एक अक्टूबर 2020 को वे (निक्की और साहिल) शादी करने के लिए आए थे, उन्होंने कहा था कि परिवार सहमत है लेकिन कुछ समस्या के चलते वे आ नहीं सकते। उनके साथ एक-दो लोग आए थे।

पुलिस ने बताया कि साहिल ने निक्की की कथित तौर पर 10 फरवरी को दिल्ली के निगमबोध घाट श्मशान घाट की पार्किंग में हत्या कर दी थी। इसके बाद उन्होंने उत्तर-पश्चिम दिल्ली में अपने गांव मितरांव में 40 किमी से अधिक की दूरी तय की। वह निक्की के शव को कार में ही अपने परिवार के एक ढाबे पर छोड़ गया। और वह घर जाकर उसी शाम दूसरी महिला से शादी कर ली। पुलिस ने बताया कि यह मैच उसके परिवार द्वारा आयोजित किया गया था। शादी के बाद देर रात गहलोत ढाबा आया और शव को कार से निकालकर फ्रिज में रख दिया।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र यादव ने शुक्रवार को हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि गहलोत का परिवार जानता था कि वह और निक्की शादीशुदा थे। और हत्या की साजिश में शामिल थे। गहलोत परिवार सबूतों से छेड़छाड़ में साहिल की मदद कर रहा था। विशेष आयुक्त ने कहा कि पुलिस ने गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, उसके दो चचेरे भाई, आशीष कुमार और नवीन और दो दोस्त, लोकेश सिंह और अमर सिंह को गिरफ्तार किया है।

विशेष आयुक्त के अनुसार, पुलिस पूछताछ में गहलोत ने बताया कि निक्की और उसकी शादी 1 अक्टूबर, 2020 को हुई थी, लेकिन वह अब औपचारिक समारोह में उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। जब उसने इस बारे में अपने परिवार को बताया, तो पांचों आरोपियों ने कथित तौर पर यादव को खत्म करने की योजना बनाई। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गहलोत ने मोबाइल फोन डेटा केबल से गला घोंटने के तुरंत बाद पांचों आरोपियों को हत्या के बारे में बताया। हालांकि गिरफ्तारी के बाद पांचों आरोपियों ने कुछ भी जानने से इनकार किया।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि निक्की की हत्या के बाद पांचों आरोपी लाश को ठिकाने लगाने के लिए एक बड़े सूटकेस और एक बड़ी गाड़ी की व्यवस्था करने की कोशिश में लगे थे। उन्होंने लाश को किसी हिल स्टेशन पर ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी।

पुलिस को तथ्यों और जांच में विरोधाभास मिला है। कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस साहिल को उत्तम नगर में पीड़ित के घर और हत्या की जगह (निगंबोध घाट, उसके बयान के अनुसार) ले गई। लेकिन उसके बयान में कई विरोधाभास पाए गए। यहां तक कि उसके द्वारा दी गई समय-सीमा भी पुलिस के सामने उसके बयानों से मैच नहीं कर रहे। पुलिस ने निगमबोध घाट के पार्किंग कर्मचारियों को जांच में शामिल होने के लिए शुक्रवार बुलाया, जिन्होंने कार में दंपति को बहस करते देखा था। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...