लाइव न्यूज़ :

निहाल विहारः भाभी और भतीजी के साथ रहते थे राजेश मित्तल, चाकू से वार कर मार डाला, 10 से 12 साल पहले घर छोड़ दिया था बड़ा भाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2025 21:49 IST

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) सचिन शर्मा ने बताया कि बेरोजगार मित्तल अपनी भाभी और भतीजी के साथ रहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 10 से 12 साल पहले घर छोड़ दिया था और तब से वापस नहीं आये हैं।घटना के समय घर पर केवल मित्तल और दो महिलाएं ही मौजूद थीं।फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

नई दिल्लीः बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके के कुंवर सिंह नगर में 50 वर्षीय एक व्यक्ति अपने आवास पर मृत पाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दो महिलाओं- व्यक्ति की भाभी और भतीजी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि राजेश मित्तल पर चाकू से वार किया गया था और 23 मई को एक अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) सचिन शर्मा ने बताया, ‘‘बेरोजगार मित्तल अपनी भाभी और भतीजी के साथ रहते थे।

उनके बड़े भाई ने कथित तौर पर लगभग 10 से 12 साल पहले घर छोड़ दिया था और तब से वापस नहीं आये हैं।’’ शर्मा ने बताया कि मित्तल को उनकी भतीजी और उनके पड़ोस में रहने वाली उनकी चचेरी बहन अस्पताल ले गईं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना के समय घर पर केवल मित्तल और दो महिलाएं ही मौजूद थीं।

चाकू से जानलेवा हमला करने से पहले हाथापाई होने का संदेह है। अधिकारी ने कहा, ‘‘घटनाओं के क्रम और अपराध के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।’’ पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?