लाइव न्यूज़ :

लखनऊ: निधि गुप्ता मर्डर केस में फरार आरोपी सूफियान पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, सिर पर था 25 हजार रुपये का इनाम

By विनीत कुमार | Updated: November 18, 2022 15:03 IST

लखनऊ: निधि गुप्ता मर्डर मामले में पुलिस ने आरोपी सूफियान को गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस के अनुसार सूफियान को एक मुठभेड़ के बाद लखनऊ से ही शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देनिधि गुप्ता मर्डर केस में फरार आरोपी सूफियान को पुलिस ने गिरफ्तार किया।यूपी पुलिस ने कहा है कि एक एनकाउंटर के बाद सूफियान पकड़ा जा सका, उसके पैर में गोली लगी है।पुलिस की 9 टीमें सूफियान की तलाश में जुटी थी, 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निधि गुप्ता हत्‍याकांड मामले में में फरार चल रहा आरोपी सूफियान को पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के बाद घायल सूफियान को केजेएमयू ट्रॉमा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया। यह मुठभेड़ दुबग्‍गा इलाके में हुआ। सामने आई जानकारी के अनुसार सूफियान ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

निधि गुप्ता की हत्या मंगलवार शाम दुबग्गा इलाके में एक छत से नीचे गिराकर कर दी गई थी। इसके बाद से मामले में सूफियान की पुलिस को तलाश थी। पुलिस ने सूफियान को पकड़ने के लिए उसके सिर पर इनाम भी रखा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना की रात से ही फरार चल रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी। सुफियान की तलाश में नौ टीमों को लगाया गया था। पुलिस के मुताबिक सूफियान और निधि गुप्ता का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

यूपी से बाहर भी सूफियान की तलाश में थी पुलिस

सूफियान की तलाश के लिए राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में चार टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने सुफियान की कॉल डिटेल के आधार पर उससे जुड़े कई लोकेशन की तलाश की। आरोपों के अनुसार सूफियान ने कथित तौर पर किसी बात पर बहस के बाद अपनी प्रेमिका निधि की लखनऊ में एक इमारत की चौथी मंजिल से धक्का देकर हत्या कर दी थी।

पीड़िता को गंभीर चोटिल अवस्था में उसके परिजनों द्वारा किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार रात लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के बसंत कुंज के सेक्टर एच में हुई थी।

निधि के परिवार वालों की ओर से दर्ज कराए गए एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि सूफियान लगातार उस पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने सूफियान के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और यूपी एंटी-कंवर्जन लॉ के धारा 3 और 5 (1) के तहत मामला दर्ज किया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीलखनऊउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?