लाइव न्यूज़ :

निकोलस सटन ने 1979 में की थी अपनी दादी सहित 4 लोगों की हत्या, 2020 में मिली मौत की सजा

By भाषा | Updated: February 21, 2020 12:34 IST

1979 में जब सटन ने अपनी दादी की हत्या की थी तब उसकी उम्र 18 साल थी। सटन ने पुलिस को दो और शवों के बारे में बताया था और इन लोगों की हत्या का अपराध भी स्वीकार किया था। उसके वकील ने जनवरी में राज्य के रिपब्लिकन गवर्नर बिल ली से दया की अपील की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसटन के बचावकर्ता ने कहा कि वह पिछले 30 वर्षों से आदर्श कैदी रहा है।टेनेसी में 2009 में जहर के इंजेक्शन को लेकर उपजे विवाद के बाद मौत की सजा रोक दी गई थी।

अमेरिका के टेनेसी में चार हत्याओं के दोषी एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को मौत की सजा दे दी गई। 58 वर्षीय निकोलस सटन को 1985 में एक कैदी की हत्या का दोषी पाया गया था।

उस समय सटन अपनी दादी की हत्या की सजा काट रहा था। 1979 में जब सटन ने अपनी दादी की हत्या की थी तब उसकी उम्र 18 साल थी। सटन ने पुलिस को दो और शवों के बारे में बताया था और इन लोगों की हत्या का अपराध भी स्वीकार किया था। उसके वकील ने जनवरी में राज्य के रिपब्लिकन गवर्नर बिल ली से दया की अपील की थी।

लेकिन ली ने इस आग्रह को खारिज कर दिया। सटन के बचावकर्ता ने कहा कि वह पिछले 30 वर्षों से आदर्श कैदी रहा है और कुछ पीड़ितों के परिवारों ने उसे माफ भी कर दिया जिसमें उसके हाथों मारे गए कैदी की बेटी भी शामिल है।

टेनेसी में 2009 में जहर के इंजेक्शन को लेकर उपजे विवाद के बाद मौत की सजा रोक दी गई थी लेकिन 2018 में इसे शुरू कर दिया गया। इसके बाद से सटन सातवां ऐसा कैदी है जिसे मौत की सजा दी गई । वह पांचवा ऐसा व्यक्ति है जिसने इलेक्ट्रिक चेयर के जरिए मौत चुनी। अमेरिका में इस साल मौत की सजा दिए जाने का यह चौथा मामला है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह